शोध प्रबंधन में प्रश्नावली की होती है महत्वपूर्ण भूमिका

मंगलायतन विश्वविद्यालय द्वारा सेमिनार श्रंखला का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह भी विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:15 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:15 AM (IST)
शोध प्रबंधन में प्रश्नावली की  होती है महत्वपूर्ण भूमिका
शोध प्रबंधन में प्रश्नावली की होती है महत्वपूर्ण भूमिका

अलीगढ़ : मंगलायतन विश्वविद्यालय द्वारा सेमिनार श्रंखला का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह भी विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। प्रथम दिवस के वक्ता डा. अनुराग शाक्य ने कहा कि प्रश्नावली एक शोध उपकरण है, जिसमें प्रश्नों या अन्य प्रकार के संकेतों का एक समूह होता है, जिसका उद्देश्य प्रतिवादी से जानकारी एकत्र करना है। एक शोध प्रश्नावली आम तौर पर क्लोज-एंडेड प्रश्नों और ओपन-एंडेड प्रश्नों का मिश्रण है। नवाचार की दृष्टि से देखा जाए तो शोध प्रबंधन में प्रश्नावली की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए शोधार्थी सदैव प्रश्नावली पर अधिक ध्यान दें।

द्वितीय दिवस पर डा. सुलभ चतुर्वेदी ने कहा कि नारीवाद राजनैतिक आंदोलनों, विचारधाराओं और सामाजिक आंदोलनों की एक श्रेणी है। साहित्य नारी के उत्थान में कारगर रहा है। डा. योगेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविड -19 महामारी ने हमारे जीवन में कई बदलाव किए हैं। यह बदलाव वर्तमान तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हमारी आने वाली पीढि़यां भी इनको अपनाएंगी। डा. गुप्ता ने कहा कि कोविड -19 ने हम सभी को एक नए तरीके से जीवन जीना सिखाया है। आज हम लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। डा. पूनम भारतीय ने कहा कि प्रारंभिक मनुष्य प्रकृति के निकट रहता था। इस दौरान प्रो. गुरुदास उल्लास, प्रो. असगर अली अंसारी, डा. दीपशिखा सक्सेना, डा. जीवन कुमार, डा. संजय पाल, नियति शर्मा आदि थे।

शिव पार्क में होगी भव्य आरती

इगलास : नगर के हाथरस मार्ग स्थित शिव पार्क में श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शाम को कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सभासद हरीश अग्रवाल ने देते हुए शिव भक्तों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी