पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव बोले, कोरोना अस्पताल में मिले घर जैसा माहौल Aligarh News

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण ने कोविड हॉस्पिटल एल-1 के तौर पर संचालित छेरत स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति पर माहौल का गहरा प्रभाव पड़ता है। दूषित माहौल व परिवेश में स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार महसूस करता है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:57 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:57 PM (IST)
पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव बोले,  कोरोना अस्पताल में मिले  घर जैसा माहौल Aligarh News
संक्रमित व्यक्तियों की सुख-सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाए।

अलीगढ़ जेएनएन : जिले नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण ने  कोविड हॉस्पिटल एल-1 के तौर पर संचालित छेरत स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति पर माहौल का गहरा प्रभाव पड़ता है। दूषित माहौल व परिवेश में स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार महसूस करता है। संक्रमित व्यक्तियों की सुख-सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्हें अस्पताल में घर जैसा माहौल मिले।

सरकार के पास धन की कमी नहीं

 प्रमुख सचिव ने यह भी कहा कि मरीजों को महसूस न होने पाए कि वे घर से बाहर हैैं या घर जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैैं। सरकार के पास धन की कमी नहीं है। इलाज के अभाव में किसी व्यक्ति की जान जोखिम में पड़ती है तो दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मरीज को आपातकालीन सुविधा की जरूरत है तो तत्काल एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराते हुए एल-2 या फिर अन्य हायर सेंटर रेफर किया जाए। अपर निदेशक (जल जीवन मिशन वीके सिंह ने सुझाव दिया कि शहरी क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों व जनमानस को मास्क, शारीरिक दूरी व अन्य सावधानी के लिए जागरूक किया जाए। इसके अनुपालन में शिथिलता बरती जा रही है।

डायटीशियन की सलाह पर नाश्ता व खाना

सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि इस एल-1 हॉस्पिटल में 236 बेड हैं। अब तक 443 संक्रमित मरीजों में 336 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। बाकी भर्ती हैं। 151 बेड खाली हैं। वर्तमान में दो चिकित्सकों की देखरेख में सेंटर का संचालन किया जा रहा है। डायटीशियन की सलाह पर नाश्ता व खाना दिया जाता है। मरीजों के नहाने, कपड़े धोने का साबुन, तेल, मास्क, टूथ ब्रश व पेस्ट की किट बनाई गई है।  इस मौके पर प्राचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह माहौर, सीएमओ डॉ. भानुप्रताप सिंह कल्याणी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी