पूरनचंद शर्मा दूसरी बार बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष Aligarh news

ब्लॉक इकाई के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर निवर्तमान अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हुए नवीन कार्यकारिणी गठन हेतु जनपद की पर्यवेक्षक टीम से आग्रह किया। पर्यवेक्षक विमल कुमार चौहान एवं अजय गौड़ के दिशा निर्देशन में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:17 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:29 PM (IST)
पूरनचंद शर्मा दूसरी बार बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष  Aligarh news
शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध दूसरी बार पूरनचंद शर्मा को अध्यक्ष चुना।

अलीगढ़, जेएनएन । उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लाक इकाई इगलास की शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन नगर के गेस्ट हाउस में किया गया। शिक्षक संगोष्ठी में सभी अध्यापकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

पर्यवेक्षक के दिशा निर्देशन में शुरू हुआ मतदान की प्रक्रिया

ब्लॉक इकाई के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर निवर्तमान अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करते हुए नवीन कार्यकारिणी गठन हेतु जनपद की पर्यवेक्षक टीम से आग्रह किया। पर्यवेक्षक विमल कुमार चौहान एवं अजय गौड़ के दिशा निर्देशन में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध दूसरी बार पूरनचंद शर्मा को अध्यक्ष चुना। वहीं मंत्री शैलेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष बल्देव शर्मा, लता, प्रवेश कुमार, संयुक्त मंत्री जीवन प्रकाश व रुचि गुप्ता को चुना गया। अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा व संचालन जिला मंत्री इंद्रजीत सिंह ने किया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, बनी सिंह, संतोष कुमार, हरीश पाठक, नीलम शर्मा, सरिता शर्मा, साधना शर्मा, अशोकवीर सिंह, वर्षा पाठक, सत्यवती, मेवाराम भारती, प्रियंका गर्ग, गुड्डा सिंह, श्यामवीर राघव, राजकुमार, सत्यप्रकाश, गीता वर्मा, अनिल कुमार, विष्णु तिवारी, पूजा शर्मा, विजय सिंह, राजेश कुमार, नुपुर, ऊदल सिंह, रविंद्र पाल सिंह, प्रीती शर्मा, रविंद्र कुमार, मान सिंह, राजीव गौतम, योगेश बाल्यान आदि थे।

chat bot
आपका साथी