Aligarh Municipal Corporation : बदहाल सड़क पर पब्लिक का प्रदर्शन, अफसर ने कुछ ऐसा

सासनीगेट इलाके में दो मुख्य मार्गों को जोड़ने वाले लिंक रोड की बदहाली पर बुधवार को पब्लिक भड़क गई। नगर आयुक्त और क्षेत्रीय पार्षदों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे। बल्ली लगाकर रास्ता जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर क्षेत्रीय लोग शांत हो गए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:11 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:11 PM (IST)
Aligarh Municipal Corporation : बदहाल सड़क पर पब्लिक का प्रदर्शन, अफसर  ने कुछ ऐसा
पार्षदों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे। बल्ली लगाकर रास्ता जाम कर दिया।

अलीगढ़, जेएनएन। सासनीगेट इलाके में दो मुख्य मार्गों को जोड़ने वाले लिंक रोड की बदहाली पर बुधवार को पब्लिक भड़क गई। नगर आयुक्त और क्षेत्रीय पार्षदों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे। बल्ली लगाकर रास्ता जाम कर दिया। पब्लिक के नाराज होने की भनक जब निगम अधिकारियों को हुई तो तत्काल एक टीम भेजी दी। लोगों को बताया कि जिस सड़क के लिए वे प्रदर्शन कर रहे हैं, वह मंजूर हो चुकी है। टेंडर भी निकल गया। सात दिन में काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन पर क्षेत्रीय लोग शांत हो गए।

यह है मामला

सासनीगेट क्षेत्र में पला रोड से प्रेम चौक होकर होली चौक के लिए एक रोड जाता है। ये लिंक रोड पला रोड, भगवान नगर रोड और भदेशी रोड को जोड़ता है। करीब 100 मीटर का यह रोड वाटर लाइन डाले जाने से बदहाल हो गया। फौरी तौर तक इसकी मरम्मत कराई गई थी। लेकिन, बारिश के चलते गड्ढे हो गए। पैदल निकलना मुश्किल हाे गया। डेढ़ साल से यही स्थिति बनी हुई है। इसी रोड से प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा विभाग की टीमें मलिन बस्तियों में जाती हैं। लेकिन, गाड़ियों में बैठे अधिकारियों ने सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया। बुधवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सांसद ने पूर्व में नारियल फोड़कर नई सड़क का शुभारंभ करने की बात कही थी। लेकिन इस बात को भी सालभर होने को आया। गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इसकी जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने अधिशासी अभियंता निर्माण विभाग अशोक भाटी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा। नगर आयुक्त ने बताया कि टीम ने क्षेत्रीय लोगों को सड़क निर्माण के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि वार्ड तीन और 16 में यह मार्ग लगता है। सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा निविदा की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। 15 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराने का ठेका दे दिया गया है। सात दिन में काम शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी