औ़द्योगिक इकाइयों का मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध कराना पहली प्राथमिता : ठा हरेंद्र सिंह Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन। रियल एस्टेट कारोबारी व लोधा ब्लाक प्रमुख ठा. हरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके विकास खंड क्षेत्र में आने वाली औद्योगिक इकायों को वे मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएंगे। उद्यमियों को प्रोत्साहन करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:07 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:17 PM (IST)
औ़द्योगिक इकाइयों का मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध कराना पहली प्राथमिता  : ठा हरेंद्र सिंह  Aligarh news
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नवनिर्वाचित ब्‍लाक प्रमुख का स्‍वागत किया।

अलीगढ़, जेएनएन।  रियल एस्टेट कारोबारी व लोधा ब्लाक प्रमुख ठा. हरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके विकास खंड क्षेत्र में आने वाली औद्योगिक इकाइयों को वे मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएंगे। उद्यमियों को प्रोत्साहन करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। फैक्ट्री व अन्य प्रतिष्ठानों तक जाने वाली जर्जर सड़कों को ठीक किया जाएगा। बिजली के गिरासू पोल व लाइनें दुरुस्त रहेंगी। ग्रामीणअंचल में आने वाले बिजली सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशासन से बात की जाएगी।

विभिन्‍न मदों में क्षेत्र के विकास का वादा

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, महानगर के रेलवे रोड समर्पण कांप्लेक्स स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सिंह बतौर मुख्यअतिथि खुद के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के तहत काम कर रही है। उनका भी मकसद यही होगा। हर वर्ग के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। विभिन्न मदों से क्षेत्र का विकास किया जाएगा। सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष विवेक शर्मा से कहा कि जहां भी वे उनकी जरुरत समझे, वे व्यापारी सेवा के लिए हर तैयार रहेंगे।

यह लोग रहे उपस्‍थित

विशिष्ट अतिथि माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने कहा कि हरेंद्र सिंह उन्हीं के बीच के एक कारोबारी रहे हैं। वे व्यापारियों के हर सुखदुख को समझते हैं। यह क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। ऐसी उम्मीद है। विवेक शर्मा ने कहा कि ठा. हरेंद्र सिंह एक रियल एस्टेट कारोबारी हैं। वे उद्यमियों के दर्द को समझते हैं। व्यापार मंडल को जब भी जरुरत महसूस होगी, उन्हें याद किया जाएगा। संचालन राज सक्सेना ने किया। इस मौके पर वीरेश सिंह पूर्व प्रधान, बच्चू सिंह पूर्व प्रधान, युवा व्यापार मंडल के महामंत्री मनीष मोहता, कपितल वाष्र्णेय, महेश पाठक, कमल माहेश्वरी, भानु शर्मा, प्रवीन माहेश्वरी, दीपक राठी, संदीप माहेश्वरी, विशाल शर्मा, राहुल वाष्र्णेय, विक्की आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी