अलीगढ़ में पक्का गंगाघाट बनाने लेकर किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

जनपद अलीगढ़ के इकलौते प्राचीन सांकरा गंगाघाट पर पक्का गंगाघाट के निर्माण का सर्वे का कार्य गंगाघाट से दो किमी दूर सीकरी पर होने से क्षेत्रीय जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। रविवार को क्षेत्र के गांव नगला सड़क में क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 03:04 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 03:04 PM (IST)
अलीगढ़ में पक्का गंगाघाट बनाने लेकर किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
रविवार को क्षेत्र के गांव नगला सड़क में क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जनपद अलीगढ़ के इकलौते प्राचीन सांकरा गंगाघाट पर पक्का गंगाघाट के निर्माण का सर्वे का कार्य गंगाघाट से दो किमी दूर सीकरी पर होने से क्षेत्रीय जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। रविवार को क्षेत्र के गांव नगला सड़क में क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। साथ ही मांग को लेकर आंदोलन तेज करने के लिए के लिए रणनीति तैयार की गई। सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति की मांगों का समर्थन करते हुए गांव में ग्रामीणों द्वारा हाथों में पट्टिकाएं लेकर शासन व प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश रैली निकाली गयी। पट्टिकाओं पर सांकरा गंगाघाट पुल के निकट ही बनाया जाये पक्का गंगाघाट, साधु-संतो की आस्था व जनभावनाओं के अनुरूप ही सांकरा पर बनाया जाये पक्का गंगाघाट, प्राचीन काल से सांकरा गंगाघाट पर स्नान करते आये स्थान पर ही बनाया जाये पक्का गंगाघाट, मां गंगा की प्रतिमा के पास ही बनाया जाये पक्का गंगाघाट आदि नारे लिखे थे।

यह है समस्‍या

इससे पहले रामकिशन यादव की अध्‍यक्षता में बैठक हुई। संचालन केसी यादव ने किया। बैठक में समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि अलीगढ़ जनपद के इकलौते प्राचीन गंगाघाट सांकरा पर जिस स्थान पर श्रद्धालु गंगा स्नान करते आते हैं। उसी स्थान पर पक्का गंगाघाट बनाने की शासन व प्रशासन से मांग करता हूं। और जो सीकरी पर पक्का गंगाघाट वनाने का सर्वे हुआ है, उसे निरस्त करते हुऐ प्राचीन गंगाघाट गंगापुल के निकट ही सर्वे कर निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाय। इसमें कोई बड़ी समस्या नही है। केवल संम्भल जनपद के जिलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर पक्के गंगाघाट का निर्माण कराया जा सकता है। यह समस्या केवल अलीगढ़ जनपद की ही नही है। बहुत से जनपदों में है। जमीन किसी जनपद की है और पक्के गंगाघाट किसी जनपद ने बनवाये गये हैं। मां गंगा अपने साथ मीटर व फीता लेकर नही विचरण करती हैं। जो जनपदों का बंटवारा करती चलती हैं। इसलिए जहां पर गंगा भक्तो की आस्था जुड़ी हुई है और जहां पर साधु संतों की समाधियां वनी हुई हैं। गंगा यात्रा के दौरान अलीगढ़ जनपद के प्रशासन ने मां गंगा की प्रतिमा की स्थापना कराई थी। जिसका उद्घघाटन क्षेत्रीय विधायक व वित्त राज्य मंत्री संदीप सिह ने किया था। उसी जगह पर सांकरा पक्का गंगाघाट बनाया जाय।

शीघ्र होगा अंदोलन

चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इससे इतर गंगाघाट का निर्माण करने के विषय मे सोचा भी गया तो क्षेत्रीय जनता के साथ बड़ा आंदोलन किया जायेगा। उसका पूर्ण उत्तरदायित्व शासन व प्रशासन का होगा। इस अवसर पर रामफल आर्य, अतरसिंह यादव, विजयपाल सिह, रामपाल सिंह, महीपाल सिह, कालीचरन, रमेशचंद्र, जगरोश यादव, कुमर सहाय यादव, रामखिलाड़ी, मोहरसिंह, मुकेश यादव, बनवारी सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी