छह सौ करोड से 100 करोड़ पर आया राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव Aligarh News

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के निर्माण की तैयारियां काफी धीमी रफ्तार से चल रही हैं। निर्माण कार्य के लिए छह सौ करोड से बनना शुरू हुआ प्रस्ताव सौ करोड़ पर आ गया है। पीडब्ल्यूडी चार बार यहां से प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज चुका हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:22 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:22 AM (IST)
छह सौ करोड से 100 करोड़ पर आया  राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव Aligarh News
राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के निर्माण की तैयारियां काफी धीमी रफ्तार से चल रही हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के निर्माण की तैयारियां काफी धीमी रफ्तार से चल रही हैं। निर्माण कार्य के लिए छह सौ करोड़ से बनना शुरू हुआ प्रस्ताव सौ करोड पर आ गया है। पीडब्ल्यूडी चार बार यहां से प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज चुका हैं, लेकिन अब तक किसी भी प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगी है। सौ करोड का अंतिम प्रस्ताव भी लंबित पड़ा है। हालांकि, अब सभी की निगाहें इसी पर लगी हुई हैं। अफसरों का दावा है कि सौ करोड़ की डीपीआर स्वीकृत हुए ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 

2019 में सीएम योगी ने की घोषणा की थी

अलीगढ़ में पिछले काफी लंबे समय से राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय की मांग हो रही है। कई बार इसके लिए छात्र संगठनों एवं स्थानीय नेताओं ने धरना प्रदर्शन भी किए हैं। इस पर इगलास उपचुनाव से पहले 2019 में सीएम योगी ने अलीगढ़ में नए विश्वविद्यालय के स्थापना की घोषणा की थी। प्रशासन ने इस घोषण के बाद तत्काल अलीगढ़-पलवल हाईवे पर लोधा थाने के ठीक सामने वाली सड़क पर मूसेपुर गांव में करीब सौ हेक्टेयर जमीन आवंटित कर दी। शासन से पीडब्ल्यूडी को इसकी डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

चार बार बनी डीपीआर

पीडब्ल्यूडी ने पहली डीपीआर 600 करोड की धनराशि की तैयार की। यहां से इसे शासन में भेजा गया, लेकिन वहां से 400 करोड की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी ने फिर से 400 करोड डीपीआर बनाई, लेकिन इसे भी वापस कर दिया। इसके बाद 250 करोड का प्रस्ताव मांगा। पीडव्ल्यूडी ने फिर सर्वे किया। इसके बाद अब सौ करोड़ की अंतिम डीपीपार भेजी गई है। इसी पर स्वीकृति का इंतजार हो रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जयगोपाल पांडेय ने बताया कि डीपीआर शासन को भेजी गई है। आगे की कार्रवाई वहीं से होनी है।इनका होगा निर्माण

प्रशासनिक भवन, अकादमी भवन, पुस्तकालयए, फैकल्टी सेंटर, कैंटीन, हेल्थ सेंटर, पुलिस चौकी, महिला छात्रावास, पुरुष छात्रावास, गेस्ट हाउस, स्वीमिंग पूल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, कुलपति आवास, रजिस्ट्रार व सब रजिस्ट्रार के आवास, प्रशासनिक अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अफसरों के आवास शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी