Panchayat elections : कोरोना के डर के बीच चल रहा गांव की सरकार का प्रचार Aligarh news

कोरोना के बढ़ते मामलों से अब लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा हैं। हर दिन सैकड़ों मरीज निकल रहे हैं। वहीं गांव की गली कूचों में इन दिनों चुनावी शोर जोरों पर हैं। गांव कस्बों में जगह-जगह पोस्टर बैनर चस्पा हो रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:48 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:48 AM (IST)
Panchayat elections : कोरोना के डर के बीच चल रहा गांव की सरकार का प्रचार  Aligarh news
प्रत्याशी समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन।  कोरोना के बढ़ते मामलों से अब लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा हैं। हर दिन सैकड़ों मरीज निकल रहे हैं। वहीं, गांव की गली कूचों में इन दिनों चुनावी शोर जोरों पर हैं। गांव, कस्बों में जगह-जगह पोस्टर बैनर चस्पा हो रहे हैं।  प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ से घिरे हैं और घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं गांव में दावतों का दौर भी चल रहा है। कई बार जुलूस व रैलियों में नियमों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। अगर यही हाल रहा तो फिर आने वाले समय में कोरोना और विकराल रूप धारण कर सकता है। 

नामांकन की प्रक्रिया पूरी

जिले में चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान है। दो मई को मतगणना है। ऐसे में प्रशासनिक तैयारियां तेज चल रही है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब इनकी जांच पड़ताल चल रही है। इसके बाद बुधवार को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। हालांकि, नामांकन होने के साथ ही प्रत्याशी प्रचार अभियान में जुट गए है। पूरे जोर-शोर से प्रचार-प्रसार चल रहा है। प्रत्याशी समर्थकों को साथ लेकर घर-घर जा रहे हैं। बड़े बुजुर्गो के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले रहे हैं। साथ ही हमउम्र के गले लगकर हाथ मिला रहे हैं। गांव-देहात में खाने-पीने का कार्यक्रम चल रहा है।  यहां न तो शारीरिक दूरी का पालन हो रहा है और न ही मास्क लगाया जा रहा है। आधी रात को प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर अपने घरों को लौट रहे हैं। पुिलस प्रशासन भी कार्रवाई के नाम पर आंखे मूंदे बैठे हैं। वहीं, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी भी गांवों में जाकर लोगों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील कर रहे हैं। अगर यही हाल रहा है तो चुनाव के बाद कोरोना की रफ्तार और बढ़ सकती है। अगर लोग शारीरिक दूरी का पालन करेंगे तो इसे यहीं रोका जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी