कोरोना के बढ़ते ग्राफ का मुनाफाखोर उठा रहे फायदा, जानिए विस्‍तार से Aligarh News

देश में कोरोना की दूसरी लहर से जहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। वहीं इसका फायदा मुनाफाखोरों ने उठाना शुरु कर दिया है। प्रदेश में जल्द ही लॉकडाउन किया जाएगा ऐसी अफवाह भी इगलास क्षेत्र में खूब जोर पकड़ रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 02:11 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 02:11 PM (IST)
कोरोना के बढ़ते ग्राफ का मुनाफाखोर उठा रहे फायदा, जानिए विस्‍तार से Aligarh News
मुनाफाखोरों ने गुटखा व पान मसाला के दाम बढ़ा दिए हैं।
अलीगढ़, जेएनएन। देश में कोरोना की दूसरी लहर से जहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। वहीं इसका फायदा मुनाफाखोरों ने उठाना शुरु कर दिया है। प्रदेश में जल्द ही लॉकडाउन किया जाएगा ऐसी अफवाह भी इगलास क्षेत्र में खूब जोर पकड़ रही है। यही कारण है कि मुनाफाखोरों ने गुटखा व पान मसाला के दाम बढ़ा दिए हैं।
गुटखा व पान मसाला के दाम बढ़े

प्रदेश में अब दो दिन की साप्ताहिक बंदी की गई है। इसका फायदा पान मसाला विक्रेताओं ने जमकर उठाना शुरू कर दिया है। पान मसाला व्यापारियों ने गुटखा पाउच के पैकेट पर दाम बढ़ाकर बेचना शुरू कर दिया है। यूपी के लॉकडाउन लगने की अफवाह भी खूब चल रही है। दुकानदार सच मानकर स्टॉक बनाकर रख रहे हैं। पान-बीड़ी, सिगरेट के कारोबार से जुड़े छोटे दुकानदारों का कहना है कि बड़े दुकानदारों द्वारा प्रति पैकेट पर 70-80 रुपये ज्यादा लिए जा रहे हैं। बड़े दुकानदारों के पास जब कोई गुटखा या सिगरेट लेेने जाता है तो उससे कह दिया जाता है माल नहीं है। सिर्फ सैटिंग से ही माल बेचा जा रहा है। विदित रहे कि पिछले साल 22 मार्च को लॉकडाउन हुआ था। इसके बाद बाजार में पांच रुपये का मिलने वाला पान मसाला 25 से 30 रुपये में बिका था। स्टाक करने वाले व्यापारियों ने जमकर चांदी काटी थी।

chat bot
आपका साथी