दुनियाभर के विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाएंगे एएमयू के प्रोफेसर, चार ग्रेड का मिलेगा सर्टिफिकेट

मानव संसाधन विकास मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के ऑनलाइन पोर्टल स्वयं से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ङ्क्षहदी विभाग में प्रोफेसर शंभूनाथ तिवारी को भी जोड़ा गया है।

By Edited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:21 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 09:08 PM (IST)
दुनियाभर के विद्यार्थियों को घर बैठे  पढ़ाएंगे एएमयू के प्रोफेसर, चार ग्रेड का मिलेगा सर्टिफिकेट
दुनियाभर के विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाएंगे एएमयू के प्रोफेसर, चार ग्रेड का मिलेगा सर्टिफिकेट

अलीगढ़ (संतोष शर्मा) । मानव संसाधन विकास मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के ऑनलाइन पोर्टल 'स्वयं ' से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ङ्क्षहदी विभाग में प्रोफेसर शंभूनाथ तिवारी को भी जोड़ा गया है। उन्हें ' हिंदी साहित्य का इतिहास ' पाठ्यक्रम का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। उनके साथ तीन और प्रोफेसर रखे गए हैैं। पोर्टल की खास बात यह है कि देश-विदेश के युवा घर बैठे सभी विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। एमए के छात्रों को इस कोर्स को करने के बाद चार ग्रेड का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन आज आखिरी दिन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए शुक्रवार आखिरी दिन है। यह सब मुफ्त होगा।
स्वयं पोर्टल से देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी की बेस्ट फैकल्टी को जोड़ा गया है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट, म्यूजिक आदि विषयों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए देशभर से 67 शिक्षकों को चुना गया है। ग्रामीण क्षेत्र का छात्र आइआइटी खडग़पुर के शिक्षक से पढऩा चाहता है तो ऑनलाइन पढ़ सकता है।

हिंदी पढ़ाएंगे ये शिक्षक
हिंदी को पढ़ाने के लिए चार शिक्षक चुने गए हैं। इनमें प्रो. शंभूनाथ तिवारी भी हैैं। जेएनयू के प्रो. देव शंकर नवीन आधुनिक काव्य, प्रो. देवेंद्र चौबे दलित साहित्य व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गंगा सहाय मीना हिंदी भाषा का विकास पढ़ाएंगे।

यूट्यूब पर 500 वीडियो
प्रो.  तिवारी ने बताया कि ङ्क्षहदी साहित्य पर 40 शिक्षकों से लेख लिखवाए गए थे। इन लेखों को प्रिंट, ऑडियो व वीडियो में तैयार किया गया है। यूट्यूब पर ऐसे 500 वीडियो अपलोड किए गए हैं। ऐसे वीडियो हर विषय के उपलब्ध होंगे। कोर्स को सप्ताह के हिसाब से बांटा गया है। पहले किसको पढऩा है, यह भी तय होगा।

चार क्रेडिट का पेपर जुड़ेगा
'स्वयंÓ पर ऑनलाइन पढ़ाई एमए के छात्रों के साथ शोधार्थी, प्राध्यापक, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा कर सकेंगे। सभी को सर्टिफिकेट दिए जांएगे। विदेशी भी पढ़ाई कर सकेंगे। प्रो. तिवारी के अनुसार एमए के छात्रों की मार्कशीट में चार क्रेडिट का पेपर जुड़ेगा। पढ़ाई के लिए छात्र को वीडियो, ऑडियो के साथ प्रिंट में सामग्री मिलेगी। वह ऑनलाइन संवाद करने के साथ सवाल भी रख सकता है।

15 सप्ताह बाद परीक्षा
जो लोग ये कोर्स करना चाहते हैं, वे 20 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 15 सप्ताह बाद इग्नू परीक्षा कराएगा। पास होने वाले छात्र की जानकारी इग्नू आगरा की डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी को देगा। वहां से छात्र की मार्कशीट में क्रेडिट जुड़कर आएगा।

chat bot
आपका साथी