23 फरवरी को मथुरा आएंगी प्रियंका, कांग्रेसियों ने अलीगढ़ आने से रोका, वजह जानकर चौंक जाएंगे Aligarh news

आगामी विधानसभा चुनाव व पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने समस्त जनपदों का दौरा शुरू कर दिया है। फरवरी में ही उन्हें अलीगढ़ आना था मगर स्थानीय कांग्रेसियों ने उनका कार्यक्रम नहीं लिया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 08:48 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 08:48 AM (IST)
23 फरवरी को मथुरा आएंगी प्रियंका, कांग्रेसियों ने अलीगढ़ आने से रोका, वजह जानकर चौंक जाएंगे Aligarh news
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने समस्त जनपदों का दौरा शुरू कर दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन : आगामी विधानसभा चुनाव व पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने समस्त जनपदों का दौरा शुरू कर दिया है। फरवरी में ही उन्हें अलीगढ़ आना था, मगर स्थानीय कांग्रेसियों ने उनका कार्यक्रम नहीं लिया। इसकी वजह केवल इतनी है कि जनपद में इस समय नुमाइश यानि अलीगढ़ महोत्सव चल रहा है। कांग्रेसियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के लोग दिन में नुमाइश देखने जाते हैं, ऐसे में कहीं भी जनसभा हुई तो उसमें किसान और ग्रामीणों की उतनी संख्या नहीं रहेगी।

जय जवान-जय किसान, अभियान से लिया सबक

इस समय जनपद में कांग्रेस की ओर से जय जवान-जय किसान, अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक तहसील पर किसान चौपाल का आयोजन होता है। प्रत्येक बार कोई न कोई राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेता को इसमें बुलाया जाता है। सूत्रों की मानें कि कांग्रेसी परेशान है कि इनमें ज्यादा भीड़ नहीं जुट पा रही। अतिथि भी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। इसकी वजह कांग्रेस की जमीनी हकीकत है या कुछ और। पार्टी के नेता इसका कारण जनपद में चल रहे अलीगढ़ महोत्सव को मान रहे हैं।

23 को मथुरा में प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 23 फरवरी को मथुरा में जनसभा को संबोधित करने आ रही हैं। प्रदेशाध्यक्ष की ओर से अलीगढ़, हाथरस, आगरा व अन्य समीपवर्ती जनपदों के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में मथुरा पहुंचने का आह्वान किया है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि मथुरा में जनपद से ही कम से कम 100 बसों में कार्यकर्ता जाएंगे। इतनी बसें और कार्यकर्ता कहां से आएंगे, इस सवाल का जवाब पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह भी नहीं दे पाए हैं। बिना रणनीति के ही केवल इस आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि सभी को प्रियंका के कार्यक्रम की सूचना अखबारों व अन्य माध्यम से पहुंच चुकी है।

अलीगढ़ में जनसभा से झाड़ा पलड़ा

प्रियंका गांधी के फरवरी में अलीगढ़ आने की संभावना जताई जा रही थी। मथुरा के साथ अलीगढ़ में कार्यक्रम की योजना भी बनाई गई, मगर स्थानीय नेताअों ने अभी जनसभा कराने से इन्कार कर दिया। जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह ने जागरण को बताया कि जनपद में नुमाइश चल रही है, इसलिए प्रियंका गांधी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अगले माह नुमाइश समाप्त होने के बाद जनपद में एतिहासिक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी