कांग्रेसियों ने गरीबों को भोजन खिलाकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिवस Aligarh news

जिला व महानगर कांग्रेस की ओर से किसान आंदोलन के चलते बड़ी सादगी के साथ मनाया। छर्रा विधान सभा के गांव भमोरी में संगठन सृजन अभियान के तहत पहुंचे उत्तर प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी महानगर अध्यक्ष परवेज़ अहमद ने बच्चों के साथ केक काटा व फल व कपड़े वितरित किए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 05:20 PM (IST)
कांग्रेसियों ने गरीबों को भोजन खिलाकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिवस  Aligarh news
प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर केक काटते कांग्रेसी।

अलीगढ़, जेएनएनः कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिवस मंगलवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कहीं मिठाई और फल बांटे गए, कहीं पर गरीबों को भेजन कराया गया। जिला व महानगर कांग्रेस की ओर से किसान आंदोलन के चलते बड़ी सादगी के साथ मनाया। छर्रा विधान सभा के गांव भमोरी में संगठन सृजन अभियान के तहत पहुंचे उत्तर प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, महानगर अध्यक्ष परवेज़ अहमद, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने  बच्चों के साथ केक काटा  व फल व कपड़े वितरित किए।बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि प्रियंका गांधी प्रत्येक कार्यकर्ता से जुड़ी हुई हैं। कार्यकर्ताओं के सुख-दुख की जानकारी रखती है। महानगर  अध्यक्ष परवेज़ अहमद ने  कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जनसेवा के कार्यो की प्रशंसा की। इस मौके पर  अनवर अकील,  डॉक्टर सौरभ द्विवेदी, अभिषेक जैन,दिनेश शर्मा, धर्मराज सोनी,अरहम, प्रेमपाल, किशनजीत  बघेल, मोहमद सुहेब,  गुड्डू, आदि मौजूद रहे। 

 

एक-दूसरे को खिलाई मिठाई 

पूर्व प्रदेश महसचिव रूही जुबैरी की अध्यक्षता में मैरिस रोड स्थित जिया कंपाउंड में जन्मदिवस समारोह के दौरान मिठाई बांटी गई। प्रियंका गांधी के स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की कामना की। गरीबों को भोजन भी कराया गया। कांग्रेस जन व्यथा समिति के जिलाध्यक्ष पूरन चंद देशमुख, मोह जियाउद्दीन राही, शहबाज जियाउद्दीन, विक्की चौहान, वीरेंद्र शर्मा, मुमताज अली खां, रहमान हफीज, बानो बेगमस सतीश चंद्र कुलश्रेष्ठ, अनिल वर्मा, जतिन कुमार आदि मौजूद रहे। 

 

युवाओं ने दिखाया उत्साह 

अपनी नेता प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर युवाअों ने काफी उत्साह दिखाया। युवा कांग्रेस नेता अदीब हसन के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को फल बांटे गए। अदीब हसन ने कहा की युवाओं की प्रेरणा और राजनीति को एक नई सकारात्मक दिशा देने वाली प्रियंका गांधी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं। वे स्वस्थ रहें, सक्रिय रहें और हम सबका मार्गदर्शन करती रहें, यही कामना है। इस मौक़े पर मो साहिल, स्येद अब्दुल्ला, आदित्य यादव, पीयूष आदि लोग मौजूद रहे। 

गरीब बच्चों को खिलाया केक 

हरियाण कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने स्लम एरिया में जाकर गरीब और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिवस मनाया। फल व बिस्कुट का वितरण भी किया गया। बंसल ने कहा कि बच्चे आने वाले कल की तस्वीर हैं, इन्हें प्यार और प्रोत्साहन की जरूरत है। प्रदेश सचिव विंसेंट ज्वैलरी, सागर सिंह तोमर, शाहिद खान, आमिर अली, सचिन, केशव आदि ने भाग लिया। 

chat bot
आपका साथी