मौन पर भाजपा ने घेरे प्रियंका और राहुल, प्रभारी मंत्री ने भी उठाए सवालAligarh News

लखीमपुर खीली प्रकरण को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के मौन पर भाजपा हमलावर हो गई है। स्थानीय भाजपाई इसे चुनावी चाल बता रहे हैं वहीं प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने तो प्रियंका व राहुल पर कई सवाल उठा दिए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:12 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:12 AM (IST)
मौन पर भाजपा ने घेरे प्रियंका और राहुल, प्रभारी मंत्री ने भी उठाए सवालAligarh News
अलीगढ़ के भाजपा नेताओं ने मौन पर कांग्रेस को घेरा है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। लखीमपुर खीली प्रकरण को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के मौन पर भाजपा हमलावर हो गई है। स्थानीय भाजपाई इसे चुनावी चाल बता रहे हैं, वहीं प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने तो प्रियंका व राहुल पर कई सवाल उठा दिए। अलीगढ़ आगमन पर उनका कहना था कि प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी किसानों के मुद्दे पर बोले ही कब हैं, वह मौन रहे हैं, इसलिए किसानों की स्थिति ऐसी रही है। भाजपा ने किसानों की चिंता की है। मोदी और योगी सरकार में किसानों की स्थिति सुधरी है।

क्या है मामला

लखीमपुर खीरी में आठ लोगों की मौत हुई है। चार लोग पीट कर मारे गए। चार लोगों को गाड़ी के रौंदना बताया गया है। इसको लेकर सियासत भी गरमा रही है। आरोप केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे पर है। हालांकि, वह गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा मंत्री पद से मिश्री का बर्खास्त करने की मांग कर रही हैं। इस मांग को लेकर उन्होंने मौन रखा है। कहा है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक मौन रहेंगीं।

भाजपा हमलावर

अलीगढ़ के भाजपा नेताओं ने मौन पर कांग्रेस को घेरा है। जिला महामंत्री शिवनाथ शर्मा का कहना है कि कांग्रेस चुनावी चाल रही है। गोपाल मोहन का कहना है कि कांग्रेस ने किसानों के हित की बात कहकर लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस ने किसानों की चिंता कभी नहीं की।

कांग्रेस की सरकार में किसानों ने कींं आत्महत्याएं

जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रियंका व राहुल की सरकारें थीं तो सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्याएं कीं। यूपीए की सरकार में किसानों की सबसे अधिक दुर्दशा थी। किसानों के हित पर कांग्रेस भी मौन रही है। मुझे याद है 2013 में राहुल गांधी ने कहा था कि हम सरकार में आते हैं तो एपीएमसी एक्ट में संशोधन करेंगे, मगर क्या किया? दरअसल, वो कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं बोलते कुछ और हैं, उनके अंदर साहस नहीं है। साहस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में है। आज किसान अपना अनाज देश के किसी भी कोने में बेच सकता है।

अधिकारियों के साथ बिठाया तालमेल

प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तालमेल को लेकर बैठक की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याएं हरहाल में निस्तारित होनी चाहिए। इसलिए दोनों में तालमेल बेहतर बना रहे। जनप्रतिनिधि किसी भी समस्या के लिए यदि अधिकारियों से बातचीत करते हैं तो उसे गंभीरता से लिया जाए। जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली की कटौती की बात रखी। इसपर कहा गया कि जल्द समस्या का निस्तारण हो जाएगा। बैठक में वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल ङ्क्षसह, शहर विधायक संजीव राजा, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल ङ्क्षसह, खैर विधायक अनूप वाल्मीकि, डीएम सेल्वा कुमारी और एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी