Prevention Of Dengue : डेंगू बुखार से बचने के लिए दिए टिप्‍स, क्या करें...जानिए विस्‍तार से Hathras News

जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने उपस्थित जनसमूह से महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया तथा डेंगू बुखार से बचने के तरीकों के विषय मे जानकारी प्रदान की गई।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 03:49 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 03:49 PM (IST)
Prevention Of Dengue : डेंगू बुखार से बचने के लिए दिए टिप्‍स, क्या करें...जानिए विस्‍तार से Hathras News
डेंगू बुखार से बचने के तरीकों के विषय मे जानकारी प्रदान की गई।

हाथरस, संवाददाता। मिशन शक्ति 3.0 अभियान की कार्ययोजना के अनुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मेगा इवेंट प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान डेंगू बुखार से बचने के लिए टिप्स भी बताए गए। महिला कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड हाथरस के ग्राम पंचायत परसारा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में मिशनशक्ति के मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन पर विशेष बल देते हुए मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने उपस्थित जनसमूह से महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया तथा डेंगू बुखार से बचने के तरीकों के विषय मे जानकारी प्रदान की गई। महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, स्पांसरशिप, निराश्रित पेंशन योजना आदि की विस्तृत विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ड्रापआउट छात्राओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें अग्रिम शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कुछ महिलाओं द्वारा विधवा पेंशन तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के आवेदनों के विषय में जानकारी ली गई। उपस्थित महिलाओं को अपने घर पर बेटा व बेटी की एक समान परवरिश करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही ने बताया गया कि आज के युग मे कोई भी ऐसा काम नहीं है जो बेटियां नहीं कर सकें। बस समाज को अपनी सोच बदलते हुए उन्हें उचित अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है।

ये रहे मौजूद

ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया ने समस्त महिलाओं व बालिकाओ को आगे बढ़ने के लिए एवं सभी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन प्रदान किया। इस अवसर पर सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री रुपेश ममता सत्यवती सुशीला उषा तथा महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक ज्योति तोमर, सीमा, एवं घरेलू महिलाएं गीता, सकीना, सावित्री, सोना, शारदा, ज्योति, सिमरन उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी