क्षत्रिय महासभा के अध्‍यक्ष ने कहा, समाज को मजबूत करना पहला लक्ष्य Aligarh News

क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेश सिंह को भाजपा जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री बनने पर भव्य स्वागत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अजीत सिंह तोमर ने कहा कि क्षत्रिय महासभा काे पुनर्गठित कर लक्ष्यों के अनुरूप कार्य किया जाएगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:57 PM (IST)
क्षत्रिय महासभा के अध्‍यक्ष ने कहा, समाज को मजबूत करना पहला लक्ष्य Aligarh News
नवनियुक्त अध्यक्ष अजीत सिंह तोमर ने कहा कि लक्ष्यों के अनुरूप कार्य किया जाएगा।

अलीगढ़, जेएनएन। क्षत्रिय महासभा, अलीगढ़ की बैठक में अजीत सिंह तोमर को अध्यक्ष बनाया गया। अन्य कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। अजीत सिंह तोमर के नाम का प्रस्ताव श्रीचंद्र सिंह चौहान और सीपी राघव ने किया। महामंत्री एचएन सिंह, कोषाअध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह चौहान को बनाया गया। श्रीचंद सिहं चौहान, सीपी सिंह राघव, प्रताप सिंह राघव काे महासभा का संरक्षक मनोनीत किया गया।

बच्‍चोंं को शिक्षित कर प्रोत्‍साहित करें 

क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेश सिंह को भाजपा जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री बनने पर भव्य स्वागत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अजीत सिंह तोमर ने कहा कि क्षत्रिय महासभा काे पुनर्गठित कर लक्ष्यों के अनुरूप कार्य किया जाएगा। मैं तन-मन-धन से समर्पित होकर कार्य करूंगा। सरेश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा सदैव से समाज की नि:स्वार्थ सेवा के लिए तत्पर रहता है। हमें समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा। सशक्त समाज आगे चलकर ही राष्ट्र को मजबूत कर सकता है। बच्चों को शिक्षित करके उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्राेत्साहित करना चाहिए। क्योंकि आज के समय में सबसे बड़ी ताकत शिक्षा है, शिक्षित व्यक्ति समाज में हर तरफ आगे बढ़ सकता है। श्रीचंद्र सिंह ने कहा कि क्षत्रिय बंधुओं का इतिहास गौरवशाली रहा है, हमने देश-धर्म के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, हमें अपने गौरवशाली इतिहास को जानना होगा। सीपी सिंह राघव ने कहा कि फिल्मों में शुरुआत से हमारे चरित्र को गलत दिखाया गया है, जिससे समाज में भ्रांतियां हैं। मगर, मैं दावे के साथ कहता हूं कि क्षत्रिय बंधुओं ने अपने खून से धरती को सींचा है। देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते प्राण न्यौछार कर दिए हैं। दुनिया में इतनी बहादुर कोई और काैम नहीं है। हमें नई पीढ़ी को यह बातें बतानी चाहिए। संचालन सत्य प्रकाश सिंह चौहान ने किया। प्रताप सिंह राघव, सोमेंद्र पुंढीर, चरन सिंह सेंगर, सचेंद्र सिंह राघव, प्रदीप सिंह राघव, चतर सिंह चौहान, संजय राघव, कुशल पाल सिंह राघव आदि मौजूद थे। बैठक से पहले पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी गई।

chat bot
आपका साथी