अध्यक्ष जी, अलीगढ़ शहर में ठीक नहीं हैं स्वास्थ्य सेवाएं

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने मंगलवार को बेविनार को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना संकट के चलते उद्यमियों के सामने आ रही समस्याओं को जाना।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 01:40 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 01:40 AM (IST)
अध्यक्ष जी, अलीगढ़ शहर में ठीक नहीं हैं स्वास्थ्य सेवाएं
अध्यक्ष जी, अलीगढ़ शहर में ठीक नहीं हैं स्वास्थ्य सेवाएं

जासं, अलीगढ़ : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने मंगलवार को बेविनार को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना संकट के चलते उद्यमियों के सामने आ रही समस्याओं को जाना। अलीगढ़ के कई व्यापारी संगठनों ने सरकारी व निजी स्वस्थ्य सेवाओं पर असंतोष जताया। आक्सीजन की कमी व बेड न मिलने से जिन व्यापारियों को खोया, उस पर भी चर्चा की। फैक्ट्रियों की किस्त व लोन की ब्याज दरों को माफ करने व जीएसटी रिटर्न में राहत देने की मांग रखी गई।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र के सह संयोजक सौरभ अग्रवाल सिक्स संस, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआइपी, जिलाध्यक्ष अर्पित तिवारी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा आदि ने भाग लिया। संचालन प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनीष गुप्ता ने किया।

......

व्यापारी रुकवाएं दवा की कालाबाजारी

जासं, अलीगढ़ : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व अलीगढ़ रसलगंज बाजार के दुकानदारों की सभा कोविड-19 गाइडलाइंस के पालन के साथ एजाज मंजिल के परिसर में की गई। अध्यक्षता करते हुए जेठमल सिधी ने महावीरगंज के व्यापारियों का आभार जताया। कहा, उनके संघर्ष से लाकडाउन में सुबह सात से 11 बजे तक ढील मिली है। संचालन करते हुए इकबाल मंद ने कहा कि जिस तरह व्यापारियों ने एकता का परिचय देते हुए खाद्य आपूर्ति के लिए ढील कराई उसी तरह व्यापारी वर्ग एकजुट होकर दवाओं की कालाबाजारी रोकने की ओर भी कदम बढ़ाएं। जमाखोरों के विरुद्ध औषधि एवं प्रशासन कानून, आवश्यक वस्तु अधिनियम आदि संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान किशोरी लाल, मोहम्मद मुबीन, सगीर खान, हबीब अहमद, साजिद अली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी