पंचायत चुनाव 2021 : नामांकन को लेकर अलीगढ़ के इगलास मेंं तैयारियां पूरी, अधिकारियों ने किया मंथन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इगलास ब्लॉक परिसर में प्रधान पद क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए शनिवार से नामांकन होगा। नामांकन से पहले ही तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कोरोना के चलते ब्लॉक परिसर में मास्क लगाकर ही प्रवेश मिलेगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:59 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:59 AM (IST)
पंचायत चुनाव 2021 : नामांकन को लेकर अलीगढ़ के इगलास मेंं तैयारियां पूरी, अधिकारियों ने किया मंथन
कोरोना के चलते ब्लॉक परिसर में मास्क लगाकर ही प्रवेश मिलेगा।

अलीगढ़, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इगलास ब्लॉक परिसर में प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए शनिवार से नामांकन होगा। नामांकन से पहले ही तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कोरोना के चलते ब्लॉक परिसर में मास्क लगाकर ही प्रवेश मिलेगा।

विकास खंड क्षेत्र में 10 न्याय पंचायत है। इनमें चार जिला पंचायत सदस्य, 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 67 प्रधान पद व 835 ग्राम सदस्य के पद हैं। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन जिले पर होंगे। वहीं प्रधान, बीडीसी, व सदस्य के नामांकन के लिए ब्लॉक परिसर में व्यवस्था की गई है। अब तक प्रधान के लिए 560, बीडीसी के लिए 375 व सदस्य के लिए 182 पर्चे खरीदे गए हैं। बीडीओ पंकज यादव ने बताया कि 17 व 18 अप्रैल को नामांकन होगा। वहीं 29 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन के लिए ब्लॉक परिसर में न्याय पंचायत के अनुसार प्रधान व सदस्य पद के लिए 10 खिड़की बनाई गई है। वहीं बीडीसी के लिए पांच खिडकियां बनाई गई है। सभी खिड़की पर आरओ व सहायक द्वारा नामांकन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान शासन द्वारा कोरोना वायरस के चलते जारी गाइड लाइन का पालन करना होगा। परिसर में प्रत्याशी व प्रस्तावक को मास्क लगाकर ही प्रवेश दिया जाएगा।

बैठक में दिए निर्देश

गुरुवार को एसडीएम कुलदेव सिंह ने तहसीलदार सौरभ यादव, बीडीओ पंकज यादव के साथ तहसील सभागार में चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में आरओ व एआरओ तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

कॉलम पूरा न हुआ तो सिर्फ नाम के प्रधान

ग्राम पंचायत सदस्य के 835 पद के लिए सिर्फ 182 नामांकन पत्र की बिक्री हुई है। प्रत्याशी सिर्फ प्रधान पद के लिए दमखम लगा रहे हैं। सदस्य के लिए चुनिंदा लोग ही आगे आए हैं। ऐसे में यदि सदस्यों का कॉलम पूरा न हुआ तो चुना गया ग्राम प्रधान सिर्फ नाम का ही प्रधान होगा।

chat bot
आपका साथी