Preparation for Diwali: पुलिस वेरीफिकेशन में जुटे पटाखा दुकानदार, जल्द बनेंगे लाइसेंसAligarh News

Fireworks License in Aligarhनुमाइश मैदान में दीपावली के त्योहार पर लगने वाले आतिशबाजी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकान पुलिस-प्रशासन से दस्तावेज सत्यापन में लगे हुए हैं। कलक्ट्रेट से इनके लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 12:51 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 12:51 PM (IST)
Preparation for Diwali: पुलिस वेरीफिकेशन में जुटे पटाखा दुकानदार, जल्द बनेंगे लाइसेंसAligarh News
दीपावली के त्योहार पर लगने वाले आतिशबाजी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  नुमाइश मैदान में दीपावली के त्योहार पर लगने वाले आतिशबाजी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकान पुलिस-प्रशासन से दस्तावेज सत्यापन में लगे हुए हैं। कलक्ट्रेट से इनके लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। इस बार यहां पर 27 अक्टूबर से लेकर छह नवंबर तक आतिशबाजी बाजार लगेगा। हालांकि, इस साल नुमाइश के विभिन्न बाजाराें की दुकानों की किराया दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पिछले साल की दरों में दुकानें आवंटित होंगी। अस्थाई लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया चल रही है। एक दुकान खाली छोड़कर दूसरी दुकान में आतिशबाजी लगाई जाती है। आतिशबाजी के दुकानदारों के लिए सभी नियम तय हैं। इस साल भी पुरानी दरों में ही दुकानें आवंटित की जाएंगी। 

नुमाइश मैदान में लगेगा पटाखा बाजार

दीपावली के त्योहार पर हर साल नुमाइश मैदन में आतिशबाजी बाजार लगता है। इस बार चार नवंबर को दीपावली है। ऐसे में 27 अक्टूबर से लेकर छह नवंबर तक आतिशबाजी बाजार लगाने का फैसला हुआ है। प्रशासन की तरफ स पार्किंग, साउंड, लाइट समेत अन्य कार्याें के लिए टेंडर हो चुका है। अब दुकानदारों के अस्थाई लाइसेंस बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक दुकानदार पुलिस वेरीफिकेशन में जुटे हैं। अग्निशमन व पुलिस टीम की रिपोर्ट लगवा रहे हैं। इसके बाद वह वह कलक्ट्रेट में आवेदन करेंगे। यहां से लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि अब तक एक भी अस्थाई लाइसेंस नहीं बना है। हर साल नुमाइश मैदान में आतिशबाजी बाजार के लिए कुल 515 दुकानें अावंटित होती हैं। एक दुकान खाली छोड़कर दूसरी दुकान में आतिशबाजी लगाई जाती है। आतिशबाजी के दुकानदारों के लिए सभी नियम तय हैं। इस साल भी पुरानी दरों में ही दुकानें आवंटित की जाएंगी। फुव्वारा बाजार में दुकान के रेट 12 हजार और जीएसटी, हुल्लड़ बाजार में 10 हजार और जीएसटी, कृषि, कंबल व सुरमा बाजार की दुकानों का किराया चार हजार और जीएसटी था।

chat bot
आपका साथी