Preparation for elections: अलीगढ़ में भाजपा मोर्चा ने संभाली कमान, चुनाव में देंगे धार

भाजपा ने चुनाव में हुंकार भरने के लिए विभिन्न मोर्चाें को कमान सौंपी है। मोर्चा के पदाधिकारी हुंकार भरने में जुट गए हैं। इसलिए मोर्चा के सम्मेलन शुरू हो गए हैं। वह 2022 में भाजपा की दोबारा सरकार बनवाने के लिए संपर्क संवाद और सम्मेलन कर रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:39 PM (IST)
Preparation for elections: अलीगढ़ में भाजपा मोर्चा ने संभाली कमान, चुनाव में देंगे धार
भाजपा की दोबारा सरकार बनवाने के लिए संपर्क, संवाद और सम्मेलन कर रहे हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददता। भाजपा ने चुनाव में हुंकार भरने के लिए विभिन्न मोर्चाें को कमान सौंपी है। मोर्चा के पदाधिकारी हुंकार भरने में जुट गए हैं। इसलिए मोर्चा के सम्मेलन शुरू हो गए हैं। वह 2022 में भाजपा की दोबारा सरकार बनवाने के लिए संपर्क, संवाद और सम्मेलन कर रहे हैं। भाजपा में सबसे प्रमुख युवा मोर्चा माना जाता है। युवा मोर्चा के माध्यम से ही तमाम नेता राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं। इसलिए अधिकांश छात्र भाजपा में युवा मोर्चा के माध्यम से राजनीति की शुरूआत करना चाहते हैं। इसके साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा आदि संगठन भी हैं। इस समय जिले में अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलनों की शुरुआत हो गई है।

भाजपा ने कमर कसी

मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनवानी है। पूरा अनुसूचित समाज भाजपा के साथ है, प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। महानगर अध्यक्ष राजकमल सोनकर ने कहा कि देश की आजादी के बाद से हर किसी ने अनुसूचित समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह प्रयोग किया है। अनुसूचित समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। सिर्फ भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अनुसचूित समाज की चिंता की। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का भाजपा ने निर्माण कराया। इसके माध्यम से भगवान वाल्मीकि को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। अन्य दल आज भले ही हिंदू समाज के हितचिंतक बन रहे हों, वह कह रहे हैं कि असली हिंदू हम हैं, हमारे पूर्वज भगवान की पूजा करते थे, मगर उन्होंने हिंदू समाज के लिए आखिर क्या किया? सपा सरकार में रामभक्तों पर गोलियां बरसायीं गईं, हिंदुओं पर अत्याचार हुए। पिछली सपा सरकार में भी हिंदुओं को प्रताड़ित किया गया। मुज्जफरनगर दंगा हुआ। हिंदुओं का पलायन हुआ। आखिर तब हिंदुओं की चिंता क्यों नहीं आई? क्यों हिंदुओं की रक्षा नहीं की गई। राजकमल सोनकर ने कहा कि सिर्फ हमें वोट बैंक की तरह प्रयोग किया गया। वहीं, युवा मोर्चा ने भी कमर कस ली है। शनिवार को गभाना विधानसभा क्षेत्र में चार मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अपराधियों के हौंसले पस्‍त

भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने समाज को सशक्त करने का काम किया है। पहले आएदिन लूटपाट हुआ करती थी। महिलांए घरों से निकलने में डरती थीं। अपराधियों के हौसलें बुलंद थे, मगर योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद अपराधियों के हौसले पस्त हो गए। अब अपराधी जेलों की सलाखों में हैं। तमाम ऐसे नेता थे जो अधिकारियों को ही धमकी दे दिया करते थे, मगर आज वह सलाखों के पीछे हैं, उन्हें पता चल गया कि लोकतंत्र सबसे बड़ा है। यहां अपराध से काम नहीं चलता, बल्कि जनता की सेवा करनी पड़ती है। वरना पहले राजनीति दशहत की बदौलत की जाती थी।

chat bot
आपका साथी