Ram Temple Construction : प्रेरणा का केंद्र बनेगा प्रभु श्रीराम का मंदिर, सहयोग देने को बढ़ा उत्‍साह

श्रीराम मंदिर के निर्माण में सहयोग देने वालों में अपार श्रद्धा है। महानगर का हर वर्ग प्रभु श्रीराम के मंदिर के निर्माण में सहयोग देने काे आतुर है। आरएसएस ने 15 नगरों में महानगर को बांट रखा है लोग प्रभु के मंदिर के लिए दान दे रहे हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:07 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 05:07 PM (IST)
Ram Temple Construction : प्रेरणा का केंद्र बनेगा प्रभु श्रीराम का मंदिर, सहयोग देने को बढ़ा उत्‍साह
श्रीराम मंदिर के निर्माण में सहयोग देने वालों में अपार श्रद्धा है।

अलीगढ़, जेएनएन। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण में सहयोग देने वालों में अपार श्रद्धा है। महानगर का हर वर्ग प्रभु श्रीराम के मंदिर के निर्माण में सहयोग देने काे आतुर है। आरएसएस ने 15 नगरों में महानगर को बांट रखा है, मगर गली और मुहल्ले तक से लोग प्रभु के मंदिर के लिए दान दे रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बाद भी लोगों में जबरदस्त उत्साह है। विभाग प्रचारक ने कहा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर सारी दुनिया के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। 

 

भारत की अर्थव्यवस्था की प्रभु श्रीराम पर आधारित

वरिष्ठ समाजसेवी और अधिवक्ता मनोज शैली ने श्रीराम मंदिर के लिए एक लाख रुपये दान दिए। उन्होंने यह चेक अतुल अग्रवाल और समन्वय प्रमुख मनोज अग्रवाल को चेक सौंपा। मनोज अग्रवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम सारी दुनिया के आस्था के केंद्र हैं। उन्हाेंने मर्यादा की स्थापना की। कठिन जीवन जीया मगर मार्ग से विचलित नहीं हुए। अतुल अग्रवाल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की प्रभु श्रीराम पर आधारित है। उन्होंने अपने जीवन से यह बताया कि हमें कैसे जीवन जीना चाहिए। इसलिए प्रभु के मंदिर के लिए हर कोई सहर्ष तैयार हो जाता है। मनोज शैली ने कहा कि जिसने सारी दुनिया को दिया, उसे हम क्या दे पाएंगे। वह तो सारी दुनिया के नायक हैं। जन-जन उन्हें पूजता है। प्रभु श्रीराम आस्था, विश्वास, श्रद्धा, समर्पण सबकुछ हैं। उनके गुणों का बखान हम सब नहीं कर सकते हैं। बस एक छोटा सा पुष्प उनके चरणों में भेंट किया है। प्रभु श्रीराम का मंदिर दुनिया में प्रेरणा का केंद्र बनेगा। मैं अध्यात्मिक हूं, इससे विश्वास है कि आने वाले दिनों में सारी दुनिया के लोगों के जीवन का आधार ही प्रभु श्रीराम होंगे। अनिल कुमार तोमर के पुत्र ध्रुव तोमर ने 25 हजार रुपये मंदिर के लिए दान दिए। ध्रुव ने कहा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर बनना हम सभी के लिए अपार हर्ष का विषय है। युवा पीढ़ी को प्रभु के मंदिर बनने से नई ऊर्जा मिलेगी। 

प्रभु की कृपा से हो रहा है सब

विभाग प्रचारक जितेंद्र इनदिनों पूरे विभाग में प्रवास कर रहे हैं। वह सुबह से लेकर रात तक प्रवास पर हैं, जिससे अधिक से अधिक समर्पण निधि एकत्र हो सके। अतरौली में उन्होंने चेयरमैन पवन कुमार से मंदिर के लिए समर्पण कराया। साथ में बौद्धिक प्रमुख जगवीर, जिला कार्यवाह जगदीश नगर कार्यवाह अर्जुन भी मौजूद थे। विभाग प्रचारक ने कहा कि यह सब प्रभु की कृपा से हो रहा है

chat bot
आपका साथी