Politics : कद के अनुसार दिया पद, विभागों में जिम्मेदारी बढ़ाकर साधने की तैयारी Aligarh news

भाजपा में कार्यकर्ताओं की भरमार है। चूंकि संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े तमाम कार्यकर्ता पार्टी में प्रवेश करते हैं इसलिए पार्टी में कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या रहती है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर इन्हें उचित स्थानों पर समायोजित करने का दवाब भी रहता है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:15 AM (IST)
Politics : कद के अनुसार दिया पद, विभागों में जिम्मेदारी बढ़ाकर साधने की तैयारी Aligarh news
विश्‍व की सबसे बड़ी पार्टी से लोग जुड़ना चाहते हैं।

अलीगढ़, जेएनएन।  भाजपा में कार्यकर्ताओं की भरमार है। चूंकि संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े तमाम कार्यकर्ता पार्टी में प्रवेश करते हैं, इसलिए पार्टी में कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या रहती है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर इन्हें उचित स्थानों पर समायोजित करने का दवाब भी रहता है। इसलिए पार्टी मोर्च के साथ प्रकोष्ठ, विभाग आदि की व्यवस्था की है, जिससे अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जा सके।

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा

भाजपा इस समय दुनिया की सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी है। इसलिए भाजपा से जुड़ने के लिए लोग अधिक आतुर रहते हैं। हालांकि, पार्टी से जुड़ाव के तमाम रास्ते हैं। सबसे सशक्त और मजबूत रास्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है, जिसके माध्यम से लोग भाजपा में प्रवेश करते हैं। विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्या भारती आदि माध्मय भी है जिससे भाजपा में प्रवेश किया जा सकता है। इसलिए भाजपा में हमेशा से कार्यकर्ताओं की भरमार रही है। चाहे पार्टी सत्ता में रही हो या फिर न, मगर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रहते हैं, जो निष्ठा और समर्पण की भावना से पार्टी में कार्य करते हैं। इसलिए भाजपा के शीर्ष और प्रदेश के नेताओं को कार्यकर्ताओं को समायोजित करने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। जिले में भी तमाम ऐसे वरिष्ठ नेता हैं, जो प्रमुख पदों के दावेदार हैं, मगर कार्यकर्ताओं की भरमार होने के चलते कई बार यह संभव नहीं हो पाता है। अधिकांश युवा कार्यकर्ता को भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से आगे बढ़ाने की कोशिश करती है। युवा में जिला और महानगर की इकाई है। फिर ब्रज और प्रदेश की इकाई है, जहां जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया जाता है। प्रकोष्ठ और विभाग की भी रचना है, कमोवेश उसमें भी उसी प्रकार से आगे बढ़ाया जाता है। पार्टी प्रकोष्ठ और विभागों में कई पद सृजित करती है। विभाग में प्रदेश अध्यक्ष एक रहता है। तो उसके सहायक चार होते हैं। ये प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी होते हैं। इसके बाद क्षेत्र और जिले की इकाई होती है। इससे अधिक से अधिक लोगाें को समाहित कयिा जाएगा।

सक्रियता बनाए रखने का प्रयास

भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखने के लिए इन पदों को सृजित किए हुए है। इसके माध्यम से वह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाती है। साथ ही कोई ऐसा क्षेत्र अछूता नहीं रह जाता है जहां पार्टी की पकड़ नहीं होती है। प्रकोष्ठों में विधि, शिक्षक, झुग्गी-झोपड़ी आदि तमाम हैं, जिनके माध्यम से पार्टी हर वर्ग तक पहुचंने की कोशिश करती है।

chat bot
आपका साथी