Aligarh Panchayat Chunav 2021: पंचायतों में रिक्त पदों पर आज होगा मतदान Aligarh News

पंचायतों में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य बीडीसी व प्रधान पदों के लिए शनिवार को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। कुल 155 बूथों पर 74 हजार से अधिक वोट डालेंगे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:48 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:48 AM (IST)
Aligarh Panchayat Chunav 2021: पंचायतों में रिक्त पदों पर आज होगा मतदान Aligarh News
मतदान के बाद ब्लाक स्तर पर ही मतपेटिकाएं जमा होंगी।14 जून को यहीं पर मतगणना होगी।

अलीगढ़, जेएनएन। पंचायतों में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी व प्रधान पदों के लिए शनिवार को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। कुल 155 बूथों पर 74 हजार से अधिक वोट डालेंगे। शुक्रवार को इसके लिए पोलिंग पार्टियां ब्लाक स्तर से बूथों के लिए रवाना हो गईं। एक प्रधान, दो बीडीसी व 431 बीडीसी पदों के लिए मतदान होना है। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स व मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। मतदान के बाद ब्लाक स्तर पर ही मतपेटिकाएं जमा होंगी। इसके बाद 14 जून को यहीं पर मतगणना होगी।

135 पंचायतों में 155 बूथ बनाए

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि रविवार से रिक्त पदों के लिए चुनाव की शुरुआत हुई थी। जिले भर के कुल ग्राम पंचायत सदस्यों के 4231 पदों के लिए 4827 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। इनमें से 66 ने नाम वापस ले लिया। 301 पर्चे निरस्त हुए। 3714 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अब शनिवार को 431 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए कुल 135 पंचायतों में 155 बूथ बनाए गए हैं। 74 हजार मतदाता वोट डालेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच जोनल व पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस स्तर से थाना पुलिस और लाइन से कर्मियों को लगाया गया है। पीएसी को रिजर्व में रखा गया है। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

दो बीडीसी व एक प्रधान का चुनाव

 ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा जिले में दो बीडीसी व एक प्रधान पद के लिए भी शनिवार को भी मतदान होगा। इसमें धनीपुर ब्लाक के वार्ड नंबर 76 व जवां ब्लाक के वार्ड नंबर 52 में चुनाव होगा। इन दोनों के कुल चार बूथ बनाए गए हैं। वहं लोधा ब्लाक की वादबामनी में प्रधान पद वरुणालय में बैठक आज का चुनाव होगा। इसके लिए भी दो बूथ बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी