पानी की समस्‍या को लेकर विरोध प्रदर्शन में सियासत की डुबकी Aligarh news

बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर जलापूर्ति की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों में भाजपा नेता भी शामिल थे। इसी बीच पूर्व सांसद व सपा नेता चौ. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सपाई वहां पहुंच गए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:52 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:15 AM (IST)
पानी की समस्‍या को लेकर विरोध प्रदर्शन में सियासत की डुबकी  Aligarh news
आईटीआई रोड पर जलापूर्ति की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह रोड पर जाम लगा दिया।

अलीगढ़, जेएनएन। बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर जलापूर्ति की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों में भाजपा नेता भी शामिल थे। इसी बीच पूर्व सांसद व सपा नेता चौ. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सपाई वहां पहुंच गए और भाजपा और योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर पानी की समस्या का विरोध जताया।

एक तरफ विरोध मेंं नारेबाजी तो दूसरी तरफ योगी जिंदाबाद के नारे 

इधर सपाई सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे, उधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसको लेकर माहौल गरमा गया। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इसी बीच थाना पुलिस, एसीएम व अन्य अधिकारी आ पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाया गया। भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद पर बेवजह राजनीति करने का आरोप लगाया। इस दौरान सपा नेता वापस चले गए । वहीं, भाजपाइयों ने आईटीआई चौकी का घेराव किया। लोगों का कहना था पानी की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। अमृत योजना के तहत जो वाटर लाइन डाली गई थी, उसमें लीकेज है जिससे जलापूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। पहले भी कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। लोगों ने जल्द ही समस्या के समाधान की मांग की है। भाजपा के सह मीडिया संपर्क प्रमुख हिमांशु शर्मा ने बताया कि जल निगम की लापरवाही से जलापूर्ति बाधित हो रही है, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तमाम हैंडपम्प खराब पड़े हैं, जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन इन अधिकारियों पर जनता की समस्या सुनने और समाधान करने का समय ही नहीं है। पुलिस अधिकारियों से भाजपा नेताओं की वार्ता काफी देर चली। समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी