कासगंज घटना के आरोपी बख्शे नही जाएंगे : मौर्य

प्रदेश के श्रम एवं सेवा योजना, समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कासगंज मे तिरंगा यात्रा के दौरान हुई ¨हसा शर्मनाक है। इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

By Edited By: Publish:Mon, 05 Feb 2018 12:16 PM (IST) Updated:Wed, 07 Feb 2018 08:23 AM (IST)
कासगंज घटना के आरोपी  बख्शे नही जाएंगे : मौर्य
कासगंज घटना के आरोपी बख्शे नही जाएंगे : मौर्य
अलीगढ़ : प्रदेश के श्रम एवं सेवा योजना, समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कासगंज मे तिरंगा यात्रा के दौरान हुई ¨हसा शर्मनाक है। इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है। लापरवाही के दोषी अधिकारियो पर कार्रवाई की गई है। ¨हसा के दोषियो को बख्शा नही जाएगा। नुमाइश मे रविवार को आयोजित ज्योतिबाफुले सम्मेलन में भाग लेने के बाद उन्होने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि कासगज हिसा मे हुई चदन गुप्ता की मौत के मामले मे जो अधिकारी लापरवाही के दोषी पाए गए, उन पर पर भी कार्रवाई की गई। राज्यसभा मे सांसद प्रो. रामगोपाल यादव के कासगज घटना मे योगी सरकार को घेरने के सवाल पर मत्री ने कहा कि उन्हे तो बोलने का अधिकार ही नही। खुद उनकी सरकार मे पाच साल के भीतर 6700 साप्रदायिक दगे हुए। योगी सरकार मे यह पहली घटना हुई, जिसमे सख्ती से निपटा गया। राजस्थान मे भाजपा के उपचुनाव हारने पर मौर्य ने कहा कि एक-दो सीट जीतकर काग्रेस ज्यादा खुश न हो। हार-जीत चुनाव के दो पहलू है। हम हार स्वीकार करते है, इससे सबक लेगे। चुनाव से हम पर ईवीएम मे गड़बड़ी कराने का आरोप लगाने वालो को जवाब मिल गया होगा कि देश का लोकतंत्र मजबूत है। ईवीएम मे कोई गड़बड़ी नही है। भाजपा का सपना 'सबका साथ-सबका विकास' है। विकास हमारा मुद्दा, उसी पर आगे बढ़ रहे है। नई पेशन नीति पर विचार चल रहा है।
chat bot
आपका साथी