भाजपा नेता को थाने के सामने लूटने का प्रयास

अलीगढ़ : शादी मे शामिल होने ससुराल सिरसागंज जा रहे भाजपा नेता को गांधीपार्क थाने के सामने लूटने का प्रयास हुआ।

By Edited By: Publish:Thu, 01 Feb 2018 02:20 AM (IST) Updated:Fri, 02 Feb 2018 11:06 AM (IST)
भाजपा नेता को थाने के सामने लूटने का प्रयास
भाजपा नेता को थाने के सामने लूटने का प्रयास
अलीगढ़ : शादी मे शामिल होने ससुराल सिरसागंज जा रहे भाजपा नेता को गांधीपार्क थाने के सामने लूटने का प्रयास हुआ। शातिर गिरोह ने ऑयल लीकेज बताकर उनकी कार रुकवा ली। कोई स्प्रे छिड़का तो आंखो मे जलन होने पर सभी बाहर निकल आए, तभी एक किशोर बैग और सूटकेस लेकर भाग निकला। कार चालक ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने किशोर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर को गुरुवार को बालगृह मथुरा भेजा जाएगा। उसके आरोपी युवा साथियो की तलाश की जा रही है।<ढ्डह्म> रामघाट रोड स्थित सूर्य सरोवर कॉलोनी निवासी सुरेद्र सिंह पुंढीर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य है। बुधवार को वह अपनी इनोवा कार से साले की बेटी की शादी मे शामिल होने सिरसागंज के लिए रवाना हुए। साथ मे चालक सुरेश के अलावा दीनदयाल और वीरेद्र सिंह भी थे। भाजपा नेता ने बताया कि दोपहर 12 बजे वह गांधीपार्क थाने के सामने से गुजर रहे थे तो एक किशोर ने आवाज देकर गाड़ी रुकवा ली। कहने लगा ऑयल लीक हो रहा है। इसी बीच किसी ने कार मे स्प्रे कर दिया। आंखो मे मिर्च लगी तो बाहर निकल आए। तभी 14-15 साल का किशोर कार मे रखे बैग और सूटकेस को लेकर भागने लगा। कार चालक ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पुलिस भी आ पहुंची और आरोपी को ले गई। बैग, सूटकेस मे 45,000 रुपये, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट आदि जरूरी सामान था। भाजपा नेता सिरसागंज रवाना हो गए। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया किशोर रेलवे स्टेशन इलाके मे रहता है। उससे पूछताछ चल रही है। <ढ्डह्म> ------<ढ्डह्म> लोकेश शर्मा
chat bot
आपका साथी