सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़ा करने वालों पर शिकंजा कसेगी पुलिस Aligarh news

शहर में आड़े-तिरछे खड़े होने वाले वाहन कहीं जाम का कारण बनते हैं तो कहीं यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर देते हैं। इस तरह के वाहनों के खिलाफ पुलिस अब विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत इनके चालान काटने के साथ जब्तीकरण भी कार्रवाई की जाएगी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 10:37 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 10:45 AM (IST)
सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़ा करने वालों पर शिकंजा कसेगी पुलिस Aligarh news
पुलिस आड़े-तिरछे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

अलीगढ़, जेएनएन।  शहर में आड़े-तिरछे खड़े होने वाले वाहन कहीं जाम का कारण बनते हैं तो कहीं यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर देते हैं। इस तरह के वाहनों के खिलाफ पुलिस अब विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत इनके चालान काटने के साथ जब्तीकरण भी कार्रवाई की जाएगी।

जाम का कारण बनते हैं वाहन

शहर में पुलिस लाइन, कचहरी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सरकारी दफ्तरों पर लोगों की भीड़ रहती है। वहीं लोगों के वाहन सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं। ऐसे में ये वाहन जाम का कारण बनते हैं। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था को भी खराब करते हैं। इसके लिए एसएसपी ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन, पहले जिले में ट्रैफिक लाइन न होने के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाती थी। वाहन लावारिस अवस्था में खड़ा रहता था। पुलिस सिर्फ चालान काटने तक ही सीमित रहती थी। मगर अब सुरक्षा विहार में ट्रैफिक लाइन बनाई गई है। ऐसे में पुलिस आड़े-तिरछे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इसके तहत जल्द ही वाहनों को चालान काटने के साथ जब्त करके पुलिस लाइन में खड़ा किया जाएगा।

इनका कहना है

एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि अवैध रूप से वाहन को पार्क करने वाले या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ई-चालान काटे जाएंगे। इसके साथ ही जान का कारण बनने वाले वाहनों को ट्रैफिक लाइन में लाकर खड़ा कर दिया जाएगा। वाहनों के खिलाफ जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी