Police Alert After Kasganj Incident : अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी Aligarh पुलिस

कासगंज की बेहद दर्दनाक घटना से बरला पुलिस भी पूरी मुश्तैद हो गई है। समाज में अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी। थानाध्यक्ष ने गांव कलियानपुर रानी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ठेकों पर भी नकली मिलावटी शराब का बोलबाला है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 04:59 PM (IST)
Police Alert After Kasganj Incident : अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी Aligarh पुलिस
कासगंज की बेहद दर्दनाक घटना से बरला पुलिस भी पूरी मुश्तैद हो गई है।

अलीगढ़, जेएनएन। कासगंज की बेहद दर्दनाक घटना से बरला पुलिस भी पूरी मुश्तैद हो गई है। समाज में अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी। बरला थानाध्यक्ष ने गांव कलियानपुर रानी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। 

लोगों ने सुनाई पीड़ा

बरला थाना प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा ने गांव कलियानपुर रानी में चौपाल लगाकर लोगों को समझाया कि चुनाव का माहौल चल रहा है। किसी भी झूठी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि किसी व्यक्ति को कहीं से शराब बिक्री की कोई जानकारी हो तो तत्काल मुझे फोन करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। ग्रामीणों ने प्रमुख समस्या रखी कि कुछ शराबी तत्व शराब के नशे में धुत्त होकर रोड़ पर हंगामा करते हैं। संभ्रांत लोगों का निकलना दूभर होता है। चौपाल में अंय गांव से पहुंचे लोगों ने बताया कि बरला थाना क्षेत्र के कई गांवों में परचूनों की दुकान पर शराब बिकती है। ठेकों पर भी नकली मिलावटी शराब का बोलबाला है। बरला मोड़ के निकट के शराब माफिया सक्रिय हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बिकने व शराबियों की धरपकड़ अभियान जल्द चलाया जायेगा। किसी कीमत पर माहौल को नहीं बिगड़ने दिया जायेगा। इस दौरान मास्टर यज्ञपाल लोधी, अनुज शर्मा, पवन गौड़, आकाश गौड़, राजकुमार सिंह, हरवीर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी