चोरों की तलाश में गयी पुलिस नेपाल से दूसरी बार बैरंग लौटी, जानिए क्यों? Aligarh news

शहर के पाश बाजार सेंटर प्वाइंट के पास मोबाइल शोरूम में 25 लाख की चोरी में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले थे। इनके आधार पर एक टीम दूसरी बार नेपाल गई थी। लेकिन सीमा को लेकर कुछ विवाद के चक्कर में पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:47 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:47 AM (IST)
चोरों की तलाश में गयी पुलिस नेपाल से दूसरी बार बैरंग लौटी, जानिए क्यों? Aligarh news
पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी।

अलीगढ़, जेएनएन : शहर के पाश बाजार सेंटर प्वाइंट के पास मोबाइल शोरूम में 25 लाख की चोरी में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले थे। इनके आधार पर एक टीम दूसरी बार नेपाल गई थी। लेकिन, सीमा को लेकर कुछ विवाद के चक्कर में पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा है। अब तीसरी बार फिर से टीम को भेजने की तैयारी की जाएगी।

88 स्‍मार्टफोन ले गए थे चोर  

18 सितंबर 2020 को तड़के करीब चार बजे सेंटर प्वाइंट के पास समद रोड पर मंगलम कांप्लेक्स स्थित मोबाइल शोरूम में चोरी हुई थी। बदमाश 88 स्मार्ट फोन ले गए थे, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। एसएसपी ने लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश अंदर दिखा है, जो चोरी कर रहा था, जबकि चार-पांच बदमाश बाहर टहलते नजर आ रहे थे। पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी।

मेरठ में भी हुई थी ऐसी ही चोरी

सर्विलांस व एसओजी की जांच में सामने आया मेरठ के नौचंदी में भी इसी तरह चोरी हुई थी। उसमें झारखंड के गिरोह का हाथ था। इसके बाद पुलिस ने चोरी हुए मोबाइलों के आइएमईआइ नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। जानकारी मिली कि मोबाइल नेपाल में बेचे गए हैं। पुलिस ने उस वक्त दो टीमें नेपाल और बिहार-झारखंड में भेजीं थीं। लेकिन, कुछ हाथ नहीं लग पाया। इसके बाद फरवरी में फिर से पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी हुए मोबाइल नेपाल में चलाए जा रहे हैं। फिर एक टीम गई। लेकिन, नेपाल नहीं पहुंच सकी और लौटना पड़ा। इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार दुबे ने बताया कि मोबाइल नेपाल में चल रहे हैं। टीम भेजी गई थी। लेकिन, किन्हीं कारणों से टीम नेपाल तक नहीं पहुंच पाई और लौटना पड़ा। अब फिर से टीम को भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी