भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद को लेकर पुलिस सर्तक, कार्यकर्ताओं को रोका Aligarh News

भीम आर्मी के चंदेशेखर आजाद के आगमन को लेकर अलीगढ़ की पुलिस बेहद चौकन्‍ना है। सीमा पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। दिल्‍ली हाइवे के गभाना टोल प्लाजा पर कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:54 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 12:54 PM (IST)
भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद को लेकर पुलिस सर्तक, कार्यकर्ताओं को रोका Aligarh News
टोल प्‍लाजा पर पहुंंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को रोका।

अलीगढ़ जेएनएन: भीम आर्मी के चंदेशेखर आजाद के आगमन को लेकर अलीगढ़ की पुलिस बेहद चौकन्‍ना है। सीमा पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। दिल्‍ली हाइवे के गभाना टोल प्लाजा पर कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। अलीगढ़  आने से रोकने के लिए दिल्ली की तरफ से आने वाले प्रत्येक वाहन को चेक किया  जा रहा हैैै। टोल प्‍लाजा पर पहुंंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। बाद में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। पुलिस  प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भीम आर्मी प्रमुख आज आएंगे

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण रविवार को अलीगढ़ आ सकते हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि हाथरस की पीड़ित बहन से मिलने और उसे न्याय दिलाने के लिए वह रविवार को अलीगढ़ आएंगे। उन्होंने ट्वीट डीजीपी को टैग किया है।

यह है मामला

हाथरस के गांव बूलगढ़ी की इस अनुसूचित जाति की बेटी पर दस दिन पहले उस समय हमला हुआ था, जब वह मां के के साथ खेत पर चारा लेने गई थी। पहले एक आरोपित के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में युवती के बयान के आधार पर चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद से यह मामला गरमाया हुआ है। पुलिस चारों आरोपितों को जेल भी भेज चुकी है। युवती को उसी दिन गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। युवती मेडिकल आई थी, तब सांस में दिक्कत थी। हालत खराब होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया। चिकित्सकों के अनुसार गर्दन में सात डिस्क होती हैं, जो रीड की हड्डी को जोड़ती हैं। युवती की दूसरी और तीसरी डिस्क में परेशानी है। ऐसी स्थिति में ब्रेन तो काम करता है, लेकिन सांस लेने की मांसपेशियां सही से काम नहीं करती हैैं। इलाज कर रहे न्यूरो सर्जन डॉ. रमन मोहन शर्मा ने बताया कि गर्दन मरोडऩे से सर्वाइकल इंजरी हुई है। हाथ-पैर काम नहीं कर रहे हैैं। हम उसे ठीक करने की पूरी कोशिश में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी