आज के भारत बंद को लेकर पुलिस सतर्क, जबरन दुकान बंद कराने पर होगी कार्रवाई Aligarh News

संयुक्त किसान मोर्चा के शुक्रवार को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा है कि शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के भारत बंद के आव्हान को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:06 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:06 AM (IST)
आज के भारत बंद को लेकर पुलिस सतर्क, जबरन दुकान बंद कराने पर होगी कार्रवाई Aligarh News
भारत बंद के आव्हान को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

अलीगढ़, जेएनएन। व्यापारी संगठनाें के शुक्रवार को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा है कि शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के भारत बंद के आव्हान को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस दौरान यदि बाजारों में दुकानों को जबरन बंद कराया जाता है या बंद की आड़ में किसी तरह की आराजकता की जाती है तो ऐसे तत्वों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। 

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शशिकांत ने बताया कि व्यापारी संगठनाें ने शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया है। इसमें किसान संगठन भी समर्थन कर रहे हैं। डीजल, पेट्रोल व एलपीजी की मूल्य वृद्धि के विरोध में किए जा रहे भारत बंद में किसान संगठन शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताएंगे। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और करों के बढ़ते बोझ से काम-धंधे ठप पड़े हैं। रोजगार के साधनों पर खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने बताया कि कृषि बिल विरोधी आंदोलन के तीन माह पूरे होने पर गुरुवार को ही युवा किसान दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों का संचालन युवा ही करेंगे। युवा कार्यकर्ता दिल्ली भी रवाना होंगे। वहीं, रामघाट रोड स्थित गांव सुखरावली में भी कार्यक्रम होगा। उधर पुलिस भी बंद को लेकर सतर्क हो गई है। सुबह से ही ऐसे  लोगों पर नजर रखी जाएगी जो जबरन बाजार बंद कराने के लिए बाजार में उतरेंगे। एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने कहा है कि अगर दुकानदार स्वेच्छा से दुकान बंद करते हैं तो कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अगर कोई जबरन दुकान बंद कराता  है तो कार्रवाई की जाएगी। 

अधिवक्ता सम्मेलन कल

अलीगढ़ : दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन एवं दि सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार 27 फरवरी को सुबह 11 बजे से राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कृष्णांजलि नाट्यशाला में ''''अधिवक्ता सम्मेलन'''' का आयोजन होगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सैना, विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति इफाकत अली खान, जिला जज विवेक संगल, संजय सिंह(चेयरमैन एमएसीटी), उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चेयरमैन रोहिताश अग्रवाल, प्रयागराज हाईकोर्ट के अध्यक्ष व सदस्य बार कौंसिल अमरेंद्र नाथ सिंह, सदस्य बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश प्रदीप कुमार सिंह व शिव किशोर गौड़ उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता बार एसोसियेशन के अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह एडवोकेट व संचालन महासचिव संजय पाठक करेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए गुरुवार को अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विजयपाल सिंह यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन वीनू गुप्ता, संयुक्त सचिव पुस्तकालय ब्रजेश कुमार, संयुक्त सचिव प्रकाशन ललित गौतम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी