ट्रैक्‍टर परेड में शामिल होने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका Aligarh news

कृषि कानून के विरोध में बीते कई दिनों से दिल्‍ली के सिंघु बार्डर पर किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। किसानों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 02:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 02:41 PM (IST)
ट्रैक्‍टर परेड में शामिल होने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका Aligarh news
शनिवार को अतरौली तहसील क्षेत्र के किसानों के ट्रैक्टरों को अलीगढ़ रामघाट रोड पर पुलिस ने रोक लिया।

अलीगढ़, जेएनएन : कृषि कानून के विरोध में  बीते कई दिनों से दिल्‍ली के सिंघु बार्डर पर किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। किसानों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अब किसान 26 जनवरी पर ट्रैक्‍टर परेड निकालने पर अड़े हुए हैं। इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सरकार ने भी कमर कस लिया है। इसी कड़ी मेें शनिवार को अलीगढ़ से भारी संख्‍या में ट्रैक्‍टर लेकर दिल्‍ली की ओर जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया है।

किसान आंदोलन के समर्थन में जा रहे किसान

कृषि कानून के विरोध में दिल्‍ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए देशभर के किसान पहुंच रहे हैं। किसानों ने 26 जनवरी के दिन ट्रैक्‍टर परेड निकालने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में शनिवार को अलीगढ़ के आसपास के किसान भारी मात्रा में ट्रैक्‍टर लेकर दिल्‍ली की ओर रवाना हो रहे हैं। 

जिद पर अड़े किसान

अतरौली तहसील क्षेत्र के तमाम गांव से आए किसानों के ट्रैक्टरों को नरोना 12 नंबर पुलिस चौकी के निकट अलीगढ़ रामघाट रोड पर पुलिस ने रोक लिया। किसान ट्रैक्टर ट्राली से दिल्ली जाने की जिद पर अड़े हुए हैं।

chat bot
आपका साथी