अलीगढ़ में शिलान्यास स्थल पर जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

पहले से घोषणा होने के कारण सुबह से ही सतर्क रही पुलिस करीब तीन घंटे तक कार्यालय पर नजर बंद रहे कांग्रेसी रेलवे रोड पर नोकझोंक।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 02:05 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 02:05 AM (IST)
अलीगढ़ में शिलान्यास स्थल पर जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
अलीगढ़ में शिलान्यास स्थल पर जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

जासं, अलीगढ़ : विश्वविद्यालय के शिलान्यास स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन की घोषणा करने वाले कांग्रेसियों को पुलिस ने जिला कार्यालय पर ही तीन घंटे तक नजर बंद रखा। गुस्साए कांग्रेसी घेराबंदी तोड़कर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कोशिश में असफल होने पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया।

कांग्रेसी सुबह करीब नौ बजे से रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय पर इकट्ठा होने शुरू हो गए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल भी पहुंचे। पहले से ही सतर्क पुलिस ने कार्यालय की घेराबंदी कर दी। जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी व महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, जियाउद्दीन राही समेत तमाम कांग्रेसी घेराबंदी तोड़कर कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। बंसल ने कहा, ये दुखद है कि विपक्षी दल आम जनता को हो रही कठिनाई को लेकर विरोध भी प्रकट नहीं कर सकता। भाजपा सरकारें पूर्ण रूप से अलोकतांत्रिक तरीके से कार्य कर रही हैं। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह व महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी ने कहा, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री व अन्य जरूरतमंद चीजें महंगी होने से हर वर्ग परेशान है। पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी ने कहा, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने व मुनाफाखोरी बढ़ने से ही चीजें महंगी हो रही हैं। नोकझोंक के बीच प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष उजैर दिलशाद, अनीता करौतिया, आमिल हुसैन, ड. धर्मेंद्र लोधी, जफरुद्दीन गददी, विनोद पांडेय, नफीस शेरवानी, साबिर अहमद, डा. शेरपाल सविता, नदीम गफूर, जियाउद्दीन राही, असलम कुरैशी, अनिल सिंह चौहान, मुश्ताक अहमद, शाहिद खान, ताजुद्दीन नेताजी, सागर सिंह तौमर, रामगोपाल रैना, वीरी सिंह बंजारा, आनंद बघेल, आमिर मुंतजिर, ठा. अमित सिंह, जमीर अहमद, सुनील कुमार जाटव, आनंद पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध: एनएसयूआइ के प्रदेश महासचिव हनी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सासनी गेट चौराहा पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। यहां भी पुलिस ने उन्हें लोधा की ओर जाने से रोक दिया। हनी यादव ने कहा, यूनिवर्सिटी का शिलान्यास केवल महज एक चुनावी स्टंट है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सिंह चंदेल, प्रदेश सचिव विकास यादव, जिला महामंत्री आर्य यादव , तारक माया कपिल कुमार , यूसफ अजहर , यश कुमार एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विरोध में नारेबाजी: कांग्रेस नेता आगा यूनुस के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर जाते आगा यूनुस को भी पुलिस ने आंबेडकर पार्क के पास रोक लिया। अहमर अली, इरशाद सलीम, शहजाद हुसैन, जितेद्रआर्य, फिरोज अनवर, अरशद, अरीब, अनिल कुमार, मोहम्मद जावेद आदि मौजूद रहे।

ओछी राजनीति बंद करे भाजपा

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय स्थापना को छात्रों की जीत बताया। कहा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपया खर्च करके इस मुद्दे पर जो राजनीति की है,जनता देख रही है। भाजपा इस तरह की ओछी राजनीति बंद करे।

chat bot
आपका साथी