अलीगढ़ जाते भाकियू नेताओं को पुलिस ने रोका, नोकझोक

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शुक्रवार को अलीगढ़ में आने के चलते भाकियू नेताओं के काफिले को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया। यह लोग अलीगढ़ में कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 01:22 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 01:22 AM (IST)
अलीगढ़ जाते भाकियू नेताओं  
को पुलिस ने रोका, नोकझोक
अलीगढ़ जाते भाकियू नेताओं को पुलिस ने रोका, नोकझोक

अलीगढ़ : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शुक्रवार को अलीगढ़ में आने के चलते भाकियू नेताओं के काफिले को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया। यह लोग अलीगढ़ में कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। उनकी पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से नोकझोंक हुई। किसान नेता अलीगढ़ जाने की जिद पर अड़ गए जबकि अफसर उन्हें यहीं ज्ञापन लेकर वापस भेजना चाहते थे। इस पर उन्होंने अपने सैकड़ों किसान साथियों के साथ अलीगढ़ पैदल मार्च करने का ऐलान कर दिया। वे पैदल ही मार्च करते हुए तहसील कार्यालय तक पहुंच गए। हालांकि बाद में उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने जाने की अनुमति दे दी। भाकियू किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पवार का अलीगढ़ में एक कार्यक्रम था, जिसके बाद वह जनपद से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपने वाले थे। जिला प्रशासन को किसान नेता के कार्यक्रम की जानकारी हुई तो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शहर में मौजूद रहने और किसानों के विरोध को देखते हुए एहतियातन प्रशासनिक अधिकारियों ने गभाना टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी। दोपहर 12:30 बजे जैसे ही भाकियू किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला टोल प्लाजा पर पहुंचा, जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जैसे ही काफिला अलीगढ़ जाने लगा तो अफसरों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन देकर वापस दिल्ली जाने को कहा, लेकिन वे अलीगढ़ जाने की जिद पर अड़ गए। यहां किसान नेता को रोकने के लिए एएसपी गभाना मनीष शांडिल्य, एसएसआइ रंजीत कटारा आदि भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। जबकि शिवचरण भारद्वाज, सोनू वर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, कुलदीप कुमार, जितेंद्र यादव, मोहम्मद शमी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी