AMU परिसर में फायरिंग के मामले में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में मंगलवार रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। फायरिंग में बाहरी युवक को गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक बाहरी लोगों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:19 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:19 AM (IST)
AMU परिसर में फायरिंग के मामले में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
एएमयू परिसर में मंगलवार रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

 अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में मंगलवार रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। फायरिंग में बाहरी युवक को गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक, बाहरी लोगों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात इतनी बढ़ी कि फायरिंग हो गई। गोली युवक की पीठ के किनारे से पार हो गई। युवक को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

यह है मामला

मंगलवार रात करीब नौ बजे जमालपुर में एक दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे। तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों गुटों के लोग एएमयू कैंपस के डक प्वाइंट पर फिर से आमने-सामने आ गए। यहां बात इतनी बढ़ी कि फायरिंग हो गई। इसमें बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले अरमान की पीठ में गोली लग गई। गोली पीठ से पार हो गई। आनन-फानन साथी लड़के उसे मेडिकल ले गए। इधर, एएमयू प्रशासन को सूचना मिली कि किसी छात्र को गोली लगी है, जिससे खलबली मच गई। बाद में पता चला कि गोली छात्र को नहीं, बल्कि किसी बाहरी युवक को लगी है। सीओ श्वेताभ पांडेय भी मौके पर आ गए। सीओ ने बताया कि बाहर के दो गुटों में विवाद हुआ था। इसे लेकर फायरिंग हो गई। इसमें एक बाहरी युवक को ही गोली लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी