पुलिस ने किसान नेताओं को किया नजरबंद फिर भी कुछ कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन Aligarh news

पिसावा कोतवाली पुलिस शनिवार को तड़के से ही किसानों द्वारा तीनों कृषि कानूनों व लखीमपुर खीरी के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बर्खास्त किए जाने के प्रस्तावित प्रधानमंत्री गृहमंत्री मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर सतर्क रही।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:57 PM (IST)
पुलिस ने किसान नेताओं को किया नजरबंद फिर भी कुछ कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन Aligarh news
पुलिस ने किसान यूनियन के नेताओं को घर पर ही नजरबंद कर दिया।

अलीगढ, जागरण संवाददाता । पिसावा कोतवाली पुलिस शनिवार को तड़के से ही किसानों द्वारा तीनों कृषि कानूनों व लखीमपुर खीरी के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बर्खास्त किए जाने के प्रस्तावित प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर सतर्क रही। किसान यूनियन के नेताओं को घर पर ही सुबह छह बजे नजरबंद कर दिया गया।

मुख्‍य रास्‍तों व चौराहों पर पुलिस की निगरानी

गांव कृपालगढी में किसान एकता संघ के जिला महासचिव रोबिन चौधरी, भाकियू के तहसील अध्यक्ष गभाना वीरकरण सिंह व भाकियू के पूर्व तहसील अध्यक्ष गभाना गुलजार सिंह बापू को उनके घरों पर पहुंच नजरबंद करने के बाद मुख्य रास्तों व चौराहों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। इसी बीच भाकियू के कुछ कार्यकर्ताओं ने गांव डेटा खुर्द में एक पताई के पूले को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रूप में तैयार कर आग लगा दी गई। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को हुई और पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी लोग जा चुके थे। पुलिस को पिसावा के खुर्जा मोड़ पर किसानों के कार्यक्रम की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस की निगाह खुर्जा तिराहे पर ही लगी रही। दोपहर बाद गांव दमुआंका में भी कुछ किसानों ने पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान वीरपाल सिंह, अतुल श्यौरान, सुरजीत सिंह, ओमवीर सिंह, अजब सिंह, जगदीश सिंह, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, कलुआ सिंह आदि किसान मौजूद थे।

 

संयुक्‍त किसान मोर्चा ने किया था आह़वान

सयुंक्त किसान मोर्चा के आदेश पर देश भर में प्रधान मंत्री मोदी, अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने का प्रोग्राम था, लेकिन प्रशाशन द्वारा सभी भाकियू किसान सेना के पदाधिकारियों को घरों पर ही नज़रबन्द बना लिया गया, फिर सबको राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मो. शमी के घर अमीरनिशा दोधपुर पर इकठा कर ज्ञापन लिया गया। एसीएम 2 अंजुम बी द्वारा ज्ञापन देते समय डॉ.अकील अहमद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार किसानों के प्रति अपने तेवर नहीं बदलेगी तो भाकियू किसान सेना व अन्य सभी किसान दल देश प्रदेश में इसी तरह प्रदेश व भारत सरकार का विरोध करते रहेंगे और हक़ की लड़ाई की ये जंग जब तक जारी रहेगी जब तक भारत सरकार किसानों को लखीमपुर में न्याय नही देती और तीनों काले कानून को रद्द कर किसानों के हित का कार्य नहीं करती ।

ये लोग रहे उपस्‍थित

ज्ञापन देने वालो में भाकियू किसान सेना के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मो शमी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अकील अहमद,मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह,जिला सचिव मो. रेहान जिला मंत्री मो. अमान, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. माज़ व अकरम डॉ.चौधरी अफ़रोज़ अली व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी