युवक की हत्या में पुलिस ने कई संदिग्ध उठाए, मुख्य आरोपित अभी भी फरार Aligarh News

शहर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में रंजिश के चलते युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:12 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:12 AM (IST)
युवक की हत्या में पुलिस ने कई संदिग्ध उठाए, मुख्य आरोपित अभी भी फरार Aligarh News
मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं।
अलीगढ़, जेएनएन। शहर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में रंजिश के चलते युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। लेकिन, मुख्य आरोपित अभी हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस दावा कर रही है कि एक-दो दिन में आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं।  
कैंची से युवक पर हमला किया
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार गली नंबर एक डोरी नगर निवासी 24 वर्षीय सत्य सिंह उर्फ सतनाम सिंह पेंटर था। सतनाम की नगला मानसिंह निवासी युवक से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। 30 अप्रैल को दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने अपने तीन साथियों को बुला लिया और सतनाम पर कैंची से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ हालत में लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोमवार की सुबह उपचार के दौरान सतनाम की मौत हो गई। सतनाम के पिता ने बताया कि नगला मानसिंह पीपल वाली गली निवासी सुमित, अमन से विवाद हुआ था। इनके साथ दो अन्य युवक भी थे। चारों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर दी। गांधीपार्क इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि कैंची से युवक पर हमला किया गया था। अस्पताल में युवक की मौत हो गई। चार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित के भाई को हिरासत में लिया है। साथ ही कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
chat bot
आपका साथी