अलीगढ़ में खाकी बनी मददगार, 600 लोगों तक पहुंचाई सामग्री

कभी भूख से बिलख रहे लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री से लेकर तैयार खाने के पैकेट पानी पहुंचाकर अन्नदाता के रूप में दिखाई पड़ी। कभी बीमार बुजुर्ग व असहाय लोगों को अस्पताल पहुंचाती दिखी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 01:30 AM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 01:30 AM (IST)
अलीगढ़ में खाकी बनी मददगार, 600 लोगों तक पहुंचाई सामग्री
अलीगढ़ में खाकी बनी मददगार, 600 लोगों तक पहुंचाई सामग्री

जासं, अलीगढ़ : कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर में खाकी के मानवीय चेहरे दिखाई पड़े हैं। कभी भूख से बिलख रहे लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री से लेकर तैयार खाने के पैकेट, पानी पहुंचाकर अन्नदाता के रूप में दिखाई पड़ी। कभी बीमार बुजुर्ग व असहाय लोगों को अस्पताल पहुंचाती दिखी। मदद का जज्बा ऐसा कि खाकी ने जिले की सीमाओं को भी लांघ दिया और कई किलोमीटर का सफर तय कर जरूरतमंदों तक जीवनरक्षक दवा पहुंचाकर लोगों के जीवन को बचाने का भी काम किया। किसी को खून की जरूरत पड़ी तो पुलिसकर्मी रक्तदान करने में भी पीछे नहीं रहे। खाकी की इसी छवि ने लोगों के दिलों में जगह बना ली। ऐसी खाकी को दिल से सलाम।

खाने से लेकर जीवन बचाने

तक दौड़ पड़ी यूपी 112 : यूपी 112 पीआरवी कोरोना संक्रमण काल में लोगों का सहारा बन रही है। एक ही फोन काल पर पीआरवी एक अप्रैल से अब तक करीब 600 जरूरतमंद लोगों तक खाना, पानी, खाद्य सामग्री से लेकर आक्सीजन सिलेंडर व जीवन रक्षक दवाएं पहुंचा चुकी है। गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल भी पहुंचाया है।

कालाबाजारी पर अंकुश : पुलिस कर्मी आम जनमानस को आपात सहायता भी प्रदान रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं, आक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान भी चला रहे हैं।

कोरोना की रोकथाम को जागरूकता अभियान : कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए पुलिस होर्डिंग बोर्ड, पैंफ्लेट्स आदि के जरिये लोगों को जागरूक कर रही है। आपदा की इस घड़ी में यूपी 112 लगातार जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के साथ कानून-व्यवस्था भी संभाल रही है।

..........

कोरोना आपदा के दौर में पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ उसकी मदद उपलब्ध के लिए प्रयासरत है। पुलिस अब तक करीब 600 लोगों तक मदद पहुंचा चुकी है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

कलानिधि नैथानी, एसएसपी

chat bot
आपका साथी