राशन डीलर की हत्या में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं Aligarh News

खैर के गांव उटवारा में राशन डीलर की हत्या में पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ है। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि हमलावर परिचित हो सकते हैं। हालांकि स्वजन ने भी किसी भी शक नहीं जताया है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 08:46 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:46 AM (IST)
राशन डीलर की हत्या में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं Aligarh News
खैर के गांव उटवारा में राशन डीलर की हत्या में पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ है।

अलीगढ़, जेएनएन। खैर के गांव उटवारा में राशन डीलर की हत्या में पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ है। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि हमलावर परिचित हो सकते हैं। हालांकि स्वजन ने भी किसी भी शक नहीं जताया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। 

ऐसे हुई थी राशन डीलर की हत्‍या  

खैर क्षेत्र के गांव उटवारा निवासी 45 वर्षीय महाजीत राशन डीलर थे। महाजीत सोमवार रात करीब नौ बजे खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। काफी देर तक महाजीत घर नहीं लौटे तो बड़े बेटे मोहिन ने फोन किया। फोन नहीं उठा तो बेटा पिता को तलाशता हुआ खेतों की तरफ आया। खेतों पर कहीं पिता नहीं दिखे तो मोहित पास ही आश्रम पर रह रहे साधु के पास गया। यहां आशंका जताई कि पिता को किसी ने घेर रखा है, इसलिए आवाज नहीं दे रहे हैं। इसके बाद साधु और मोहित खेतों में आवाज लगाते हुए महाजीत को ढूंढने लगे। अचानक पिता को जमीन पर पड़ा देख मोहित के होश उड़ गए। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन, आरोपितों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी