आनंद विहार रेलवे स्टेशन के कई घंटों की सीसीटीवी को खंगालने में जुटी पुलिस Aligarh news

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के लापता छात्र अशरफ की तलाश में जुटी पुलिस की दो टीमें बिहार व दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। लेकिन इनमें दिल्ली की टीम को कुछ जानकारी मिली हैं। पुलिस ने यहां आनंद विहार रेलवे स्टेशन के कई घंटों के सीसीटीवी चेक करवाए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:03 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:51 AM (IST)
आनंद विहार रेलवे स्टेशन के कई घंटों की सीसीटीवी को खंगालने में जुटी पुलिस  Aligarh news
एएमयू के लापता छात्र की तलाश में पुलिस की दो टीमें बिहार व दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

अलीगढ़, जेएनएन : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के लापता छात्र अशरफ की तलाश में जुटी पुलिस की दो टीमें बिहार व दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। लेकिन, इनमें दिल्ली की टीम को कुछ जानकारी मिली हैं। पुलिस ने यहां आनंद विहार रेलवे स्टेशन के कई घंटों के सीसीटीवी चेक करवाए हैं। हालांकि अभी छात्र का सुराग नहीं मिल सका है। लेकिन, काल डिटेल के आधार पर कुछ लोकेशन हैं, जि पर पुलिस दबिश देने की तैयारी में है।आनंद विहार में मिला था लोकेशन

बिहार के अररिया जिले के थाना पलासी के ग्राम बलवा निवासी मोहम्मद अशरफ पुत्र बशी अहमद एएमयू में स्पेनिश लैंग्वेज से बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 23 फरवरी को छात्र को दोपहर में शमशाद मार्केट में देखा गया था। वहीं बुधवार तड़के उसका फोन चालू हुआ, जिसकी लोकेशन आनंद विहार में थी। इसके आधार पर सिविल लाइन पुलिस की एक टीम ने दिल्ली गई थी। एक अफगानी मूल की दिल्ली निवासी युवती से छात्र बात करता था। पुलिस ने युवती को भी तलाश लिया। लेकिन, छात्र का सुराग नहीं लगा। वहीं छात्र की काल डिटेल में दो-चार नंबर बिहार व दिल्ली के संदिग्ध मिले हैं। इसके आधार पर एक टीम फिर से दिल्ली गई है। दूसरी टीम बिहार के अररिया जिले में हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रवींद्र कुमार दुबे ने बताया कि आनंद विहार स्टेशन के कैमरे खंगाले गए हैं। अभी कुछ पता नहीं लगा है।  

अफगानी मूल की युवती से फिर होगी पूछताछ 

पुलिस की जांच में सामने आया था कि छात्र एक अफगानी मूल की युवती से बात करता था। पुलिस ने इसकी तलाश भी कर ली। लेकिन, उसने सिर्फ इतना ही बताया कि छात्र बात करता था। आखिरी बार छात्र ने युवती से घर जाने की बात कही थी। अब कोई संपर्क नहीं है। इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार दुबे ने बताया कि अब फिर से युवती से एक बार फिर पूछताछ की जाएगी। हो सकता है कि वहां से कुछ सुराग मिल सके।

chat bot
आपका साथी