हाथरस के सिकंदराराऊ में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों काे लगी गोली Hathras News

पुलिस और एसओजी की रविवार देर रात पशु तस्करों के अंतरजनपदीय गिरोह से मुठभेड़ हुई। दो बदमाशों को गोली लगी है उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बदमाशों से तमंचा कारतूस और एक कार बरामद की है। दोनों बदमाशों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 03:20 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 03:20 PM (IST)
हाथरस के सिकंदराराऊ में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों काे लगी गोली  Hathras News
पुलिस की गोली से घायल तस्‍कर संदीप जिला अस्पताल में भर्ती ।

 हाथरस, जेएनएन।  पुलिस और एसओजी की रविवार देर रात पशु तस्करों के अंतरजनपदीय गिरोह से मुठभेड़ हुई। दो बदमाशों को गोली लगी है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बदमाशों से तमंचा, कारतूस और एक कार बरामद की है। दोनों बदमाशों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पशु तस्करों का गिरोह हाथरस और आसपास के जनपदों कई वारदात कर चुका है।

पुलिस व एसओजी की टीम ने शुरू की चेकिंग

रविवार की रात करीब दो बजे सूचना पर सिकंदराराऊ, मुरसान थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने चेकिंग शुरू की। गांव बरामाई-हाथरस रोड के पैठ मैदान के पास पशु चोरों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। घायल बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम कोतवाली कासगंज के गांवबेरी निवासी संदीप और नदरई निवासी रहीस बताया है। दाेनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अभियुक्तों के पास से पांच हजार रुपये नगदी, घटनाओं में प्रयुक्त टाटा इंडिका कार संख्या UP 14 ET 5083, दो तमंचा 315 बोर व कारतूस, चले हुए कारतूस बरामद किए हैं।

गाड़ियों में डालकर ले जाते हैं पशु

एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर पशु तस्करी का संगठित गिरोह चलाते हैं। जनपद हाथरस व आसपास के जनपदों में घटनाएं करते हैं। पशुओं को गाडी में डाल कर ले जाते हैं और अलीगढ़ जाकर बेच देते हैं। इससे जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते हैं। बकरीद आने वाली है, इस लिए वह बकरे चोरी करने के उद्देश्य से इकट्ठे हुए थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया है कि वह इससे पहले वह सिकंदरराराऊ, मुरसान, हाथरस जंक्शन और मुरसान क्षेत्र में घटनाएं कर चुके हैं।

इनका कहना है

थाना सिकंदराराऊ, मुरसान और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के बाद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश गिरोह बनाकर हाथरस और आसपास के जनपदों में घटनाएं करते हैं। मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है, उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य बदमाशों की तलाश में कांबिंग की जा रही है।

- विनीत जायसवाल, एसपी हाथरस

chat bot
आपका साथी