असिस्टेंट मैनेजर के corona positive मिलने पर गुरुवार को भी बंद रही स्टेट बैंक की मुख्य शाखा,15 कर्मचारियों के corona सैंपल लिए Aligarh news

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन दिन पहले हुई कैश वैन लूट के मामले में दो बदमाशों को दबोच कर सनसनी खेज खुलासा किया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:57 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 09:57 AM (IST)
असिस्टेंट मैनेजर के corona positive मिलने पर गुरुवार को भी बंद रही स्टेट बैंक की मुख्य शाखा,15 कर्मचारियों के corona  सैंपल लिए Aligarh news
असिस्टेंट मैनेजर के corona positive मिलने पर गुरुवार को भी बंद रही स्टेट बैंक की मुख्य शाखा,15 कर्मचारियों के corona सैंपल लिए Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन]। भारतीय स्टेट बैंक की घंटाघर मुख्य शाखा में बुधवार को काम नहीं हुआ। बैंक की लोन विंग के असिस्टेंट मैनेजर मंगलवार को कोरोना संक्रमित घोषित किए गए। दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। इस विंग के 15 कर्मचारी व बैंक अफसरों के नमूने लिए गए हैं। निजी पैथोलॉजी लैब का स्टाफ बैंक पहुंचा। पॉजिटिव ऑफीसर के निकटस्थ लोगों के नमूने लिए।

बैंक परिसर में चार विंग

बैंक परिसर में चार विंग काम करती हैं। सामान्य ग्राहकों के लेने देन के लिए परिसर अलग है। इसकी दूसरी दिशा में करेंसी चेस्ट है। इसी परिसर में लोन विभाग है। बड़े उद्योगों के लिए लोन व विदेशी मुद्रा विभाग के लिए अलग भवन है। कुल मिलाकर 100 से अधिक कर्मचारी व बैंक अफसर काम करते हैं। मुख्य शाखा प्रबंधक आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक में काम नहीं हुआ। सैनिटाइजेशन किया गया। गुरुवार को भी परिसर आम ग्राहकों के लिए सेवा नहीं देगा। अन्य स्टॉफ के भी सैंपल कराए जाएंगे। 

बुधवार को बंद रही मुख्य शाखा

अलीगढ़ में मंगलवार को आठ मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। इनमें एक स्टेट बैंक के असिस्टेंट मैनेजर व छह कैदी भी शामिल रहे। बुधवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा बंद रही। शाखा को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। मुख्य शाखा प्रबंधक आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को भी बैंक बंद रहेगी।

अतरौली भेजे संक्रमित मरीज

जिला कारागार के संक्रमित मरीजों को अतरौली कोविड हॉस्पिटल व बुजुर्ग संक्रमित महिला को दीनदयाल कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा। असिस्टेंट मैनेजर का उपचार दिल्ली में चल रहा है।

13 दिन बाद भी नहीं आई जांच रिपोर्ट

अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संदेश राज ने बताया कि दुर्गापुरी में बाल्मीकि समाज की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। चार दिन बाद शहर विधायक व उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर मोहल्ले 24 लोगों के सैंपल लिए गए। सैनिटाइजेशन भी हुआ। 13 दिन बीच चुके हैं, लेकिन उन लोगों की रिपोर्ट नहीं आई। 22 मई को सीएमओ को फोन कर इस संबंध में बताया भी गया, मगर सुनवाई नहीं हुई। इनमें से एक व्यक्ति ने प्राइवेट जांच कराई थी, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस संबंध में उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी।

chat bot
आपका साथी