Police Encounter in Hathras:हाथरस में एक लाख का इनामी गौरव शर्मा मध्य प्रदेश के साथी के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Police Encounter in Hathrasछेड़छाड़ के मुकदमे में फैसला न करने पर युवती के पिता की हत्या करने के आरोपित गौरव शर्मा और उसके साथी मध्य प्रदेश के मुरैना के सोनू तोमर को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ में दबोच लिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:57 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:58 AM (IST)
Police Encounter in Hathras:हाथरस में एक लाख का इनामी गौरव शर्मा मध्य प्रदेश के साथी के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
गौरव व उसके साथी सोनू के पैर में गोली लगी है।

हाथरस, जेएनएन। एक लाख रुपये के इनामी बदमाश गौरव शर्मा को हाथरस पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसका एक साथी भी पकड़ा गया है।

छेड़छाड़ के मुकदमे में फैसला न करने पर युवती के पिता की हत्या करने के आरोपित गौरव शर्मा और उसके साथी मध्य प्रदेश के मुरैना के सोनू तोमर को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस ने इन दोनों को सासनी-इगलास रोड पर गांव तोछीगढ़ के पास पुलिस ने घेर लिया था। एसपी हाथरस विनीत जायसवाल ने बताया गौरव शर्मा अलीगढ़ के जवां का निवासी है। वह सासनी क्षेत्र में मौसी के यहां जाता था। वहां युवती से छेड़छाड़़ में जेल गया था। जमानत पर आने के बाद समझौते का दबाव बनानेे लगा। मार्च में युवती के पिता को इसने गोली मार दी थी। इस पर आईजी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर रासुका लगाने के आदेश दिए थे। गौरव व उसके साथी सोनू के पैर में गोली लगी है। इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके कब्जे से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। एक मार्च को ग्राम नौजरपुर में गौरव शर्मा और उसके साथियों ने अम्बरीश शर्मा नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सोनू तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना और ग्वालियर जिलों से हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी