अलीगढ़ में पुलिस बता रही बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय

कोरोना संक्रमण से कुछ हद तक राहत मिलने के बाद बर्ड फ्लू को लेकर अब लोगों में भय व्याप्त होने लगा है। ऐसे में लोग भयभीत ना हों इसके लिए अलीगढ़ पुलिस भी बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय बता रही है। इसके लिए पंफ्लेट तैयार किया गया है

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 02:32 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 02:32 PM (IST)
अलीगढ़ में पुलिस बता रही बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय
अलीगढ़ पुलिस भी बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय बता रही है।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से कुछ हद तक राहत मिलने के बाद बर्ड फ्लू को लेकर अब लोगों में भय व्याप्त होने लगा है। ऐसे में लोग भयभीत ना हों, इसके लिए अलीगढ़ पुलिस भी बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय बता रही है। बाकायदा इसके लिए पंफ्लेट तैयार किया गया है, जिसमें बताया गया है कि बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें। इसके कंट्रोल रूम से लेकर अन्य जानकारियां भी पंफ्लेट के माध्यम से दी गई हैं। पुलिस इसे इंटरनेट मीडिया के ग्रुप्स में शेयर करके प्रचार-प्रसार कर रही है। 

इंटरनेट मीडिया के ग्रुप्स में शेयर करके किया प्रचार-प्रसार

दरअसल, लॉकडाउन में पुलिस ने अपने क्षेत्र के बाहर निकलकर काम किए। घर-घर राशन पहुंचाया तो किसी के घर में सांप निकला तो भी पुलिस नेमौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित किया। इसी क्रम में अब पुलिस ने बर्ड फ्लू से लोगों को बचाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए पुलिस की इंटरनेट मीडिया सेल लगी हुई है। टीम ने एक पोस्टर बनाया है, जिसमें बर्ड फ्लू से बचने के टिप्स हैं।

पक्षी मरने पर यहां दें सूचना

 मृृत पक्षी की सूचना मिलने पर 18001804151 पर सूचना दे सकते हैं। साथ ही अंडे को अच्छी तरह पका लेने से फ्लू नहीं फैलता। जहां अंडे या मुर्गी रखे जाएं, वहां साफ-सफाई रखें। दूसरी तरफ मृत पक्षी को ना छुएं। जहां ऐसी सूचना मिले, वहां भ्रमण ना करें। संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से बचें। उन्हें हाथों से दाना आदि ना खिलाएं। पुलिस के ये बचाव के टिप्स खूब कारगर भी साबित हो रहे हैं। इस पंफ्लेट को इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। साथ ही सतर्क रहने की अपील भी की जा रही है।

Aligarh News  अलीगढ़, जेएनएन। 

chat bot
आपका साथी