पुलिस व प्रधानपति ने गोवंश के अंतिम संस्‍कार से झाड़ा पल्‍ला, हिंदूवादी संगठनों का हंगामा Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन। शासन ने गोवंश की देख -रेख की जिम्मेदारी भले ही ग्राम प्रधान एवं पुलिस प्रशासन को दे रखी हो लेकिन तालिबनगर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से मृत पड़े गोवंश को देख नहीं लगता की शासन के आदेश का पालन किया जा रहा हो।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:58 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:58 AM (IST)
पुलिस व प्रधानपति ने गोवंश के अंतिम संस्‍कार से झाड़ा पल्‍ला, हिंदूवादी संगठनों का हंगामा Aligarh news
मृत गोवंश को दफनाने को लेकर प्रदर्शन करते हिंदूवादी संगठन।

अलीगढ़, जेएनएन। शासन ने गोवंश की देख -रेख की जिम्मेदारी भले ही ग्राम प्रधान एवं पुलिस प्रशासन को दे रखी हो लेकिन तालिबनगर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से मृत पड़े गोवंश को देख नहीं लगता की शासन के आदेश का पालन किया जा रहा हो। मृत गोवंश की जानकारी मिलने पर हिन्दू वादियों ने मौके पर पहुंच कर ग्राम प्रधान से लेकर गौधा चौकी इंचार्ज से गोवंश को दफनवाने की बात कहीं, लेकिन हिन्दू वादियों के अनुसार दोनों ने ही अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ दिया। इस बात से आक्रोशित हिन्दू वादियों ने जमकर हंगामा काटा। हांलाकि उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गोवंश को दफनवा दिया गया।

प्रधानपति पर गोवंश के अंतिम संस्‍कार कराने से मना करने का आरोप

प्रखंड सह संयोजक राजेश चैहान द्वारा धर्मेन्द्र कुमार ग्राम प्रधान पति को मृत गोवंश की सूचना दी गई लेकिन उन्होंने गोवंश का अंतिम संस्कार कराने से साफ इनकार कर दिया कहा हम इसमें आपका कोई सहयोग नहीं कर सकते हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरुण तोमर ने गोधा थाने को सूचना दी। उन्होंने भी गो वंश का अंतिम संस्कार कराने से इंकार कर दिया। उसके बाद विभाग मंत्री रामकुमार आर्य को घटना क्रम की जानकारी दी। उन्होंने सीओ एवं सीड़ीओे उच्च अधिकारी के माध्यम से गो वंश का अंतिम संस्कार कराया। जिला प्रचारक प्रसार पुष्पेन्द्र कुमार बघेल का कहना है जब प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों को गोवंश्‍ के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी दी है तो ग्राम प्रधान भली भांति क्यों नहीं निभा रहें। वहीं थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी बनती है। इस दौरान प्रखंड मंत्री सत्यम कुशवाह, लोकेंद्र चैहान ,मनोज कुमार, आदित्य चैहान शिव कुमार ,गौरव चैहान रामकुमार, पवन चौहान, सोनी पंडित आदि हिन्दू वादी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी