PM Modi Birthday : सेवा और समर्पण के रुप में मनाया मोदी का जन्मदिन Aligarh News

PM Modi Birthday प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को शहरभर में तमाम स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा पीएम के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रुप में मनाएगी। चिकित्सा शिविर गरीबों को फल आदि देने के कार्यक्रम हुए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:16 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:19 PM (IST)
PM Modi Birthday : सेवा और समर्पण के रुप में मनाया मोदी का जन्मदिन Aligarh News
पीएम के जन्‍म दिन पर चिकित्सा शिविर लगाया गया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को शहरभर में तमाम स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा पीएम के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रुप में मनाया। चिकित्सा शिविर, गरीबों को फल आदि देने के कार्यक्रम हुए। शहर के 71 प्रशिक्षण केंद्रों पर केक काटा गया और मिठाई बांटी गई।

चिकित्‍सा शिविर लगाया 

पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रामघाट रोड स्थित आनंद हास्पिटल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। रोटरी क्लब आफ अलीगढ़ प्लेटिनम की ओर से शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में 30 मरीजाें के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। ब्लड प्रेशर, शुगर हर्निया आदि बीमारियों की जांच हुई। शिविर में डा. जयंत शर्मा ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उन्हें सलाह दी। डा. आलोक कुलश्रेष्ठ ने भी मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। डा. दिव्या चौधरी, अर्चना कुलश्रेष्ठ, सुनील अग्रवाल आदि ने भी मरीजों को देखा।

71 स्थानों पर हुए कार्यक्रम

भाजपा नेता मानव महाजन ने बताया कि गौरव सोशल एंड डवलपमेंट सोसायटी के सहयोग से पीएम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। पीएम के 71वें जन्मदिन पर शहर में मोदी-कल्याण स्वरोजगार योजना का 71 स्थानों पर एक साथ शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जन्मदिन पांच जनवरी को पूर्ण होगा। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को समर्पित होगा। शुक्रवार को खैर रोड स्थित सदाबहार लाज में जन्मदिन मनाया। गौरव सोशल एंड डवलपमेंट सोसाइटी के निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर उत्सव के साथ जन्मदिन मनाया गया।

उत्सव के रुप में मनाया पीएम का जन्मदिन

मिशन मोदी अगेन पीएम डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन को दीपावली उत्सव की तरह मनाया। असदपुर कयामपुर मोड़ स्थित गायत्री चेतना केंद्र सुबह नौ बजे यज्ञ किया। जिससे पीएम पूरे देश को इसी तरह से अखंड और सशक्त बनाए रखें। इसके बाद पौधरोपण किया जाएगा। ट्रस्ट के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश साईं ने बताया कि तीसरे चरण के कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति पीएम मोदी के बारे में अपने भाव को प्रगट कर सकता है। इसके लिए मंच भी बनाया गया। वहीं, जीटी रोड स्थित साईं आयुर्वेदिक संस्थान में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसके बाद दीपाली की तरह दीपक जलाए जाएंगे। मिशन मोदी अगेन पीएम डमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट के सभी सदस्य इस उत्सव में शामिल होंगे। महानगर अध्यक्ष एमसी गुप्ता, प्रवक्ता अनु सिंधी ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

chat bot
आपका साथी