नई नगर पंचायतों में तेजी से बनेंगे पीएम आवास, सर्वे जारी, इन लोगों को होगा फायदा

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अब जिले में तेजी से आवासों का निर्माण होगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण ने इसके लिए सर्वे करना शुरू कर दिया। अब सबसे फोकस नई नगर पंचायतों में आवास निर्माण का है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 01:51 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 01:51 PM (IST)
नई नगर पंचायतों में तेजी से बनेंगे पीएम आवास, सर्वे जारी, इन लोगों को होगा फायदा
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अब जिले में तेजी से आवासों का निर्माण होगा।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अब जिले में तेजी से आवासों का निर्माण होगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण ने इसके लिए सर्वे करना शुरू कर दिया। अब सबसे फोकस नई नगर पंचायतों में आवास निर्माण का है। जिले में पिछले साल कुल सात नगर पंचायत गठित हुई हैं। ऐसे में अब इनमें पहली बार पीएम आवास बनाए जा रहे हैं। डूडा विभाग इनमें आवास निर्माण के लिए पात्रों का चयन कर रहा है। करीब छह करोड़ की लागत से इन पंचायतों में पीएम आवास बनने हैं।

यह हैं मौजूदा हालात

पिछले साल जिले में कुल सात नगर पंचायतें बनी हैं। अब तक इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास बन रहे थे, लेकिन अब नगर पंचायत बनने से शहरी योजना के तहत आवास बनेंगे। डूडा कार्यालय से सभी पंचायतों में सर्वे हो चुका है। कुल 20 हजार से अधिक गरीबों का चयन हुआ है। इसकी डीपीआर बन रही है। डूडा के परियोजना निदेशक प्रभात मिश्रा ने बताया कि शासन से जिले में जवां, बरौली, टप्पल, गभाना, पिसावा, चंडौस व मडराक को नगर पंचायत बनाया गया है। इन नगर पंचायतों में नगरीय विकास अभियकरणकी ओर प्रधानमंत्री आवास को पात्रों का चयन कर उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाना है। नई नगर पंचायतों में डूडा की ओर से नामित संस्था और तहसील से लेखपाल आदि सर्वे कर रहे है। इस सर्वे के आधार पर डीपीआर तैयार किया जा रहा है। करीब छह करोड़ की लागत से 20 हजार आवास बनेंगे। एक अावास के निर्माण पर करीब ढाई लाख की धनराशि खर्च होती है। तीन किस्तों में यह धनराशि मिलती है। इसमें पहली किस्त में एक लाख रुपये आते हैं। इसके बाद 50 हजार और अंत में एक लाख की अंतिम किस्त आती है। उन्होंने बताया कि जिले की पांच पंचायतों का सर्वे हो चुका है। दो की रिपोर्ट आनी बाकी है। जल्द ही इसके मुहर लगते ही अंतिम मुहर लग जाएगी।

chat bot
आपका साथी