अलीगढ़ में प्लाट की दीवार गिरी, सात बच्चे दबे, एक गंभीर

गांव छेंछऊ में सुबह एक प्लाट की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में सात बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन इन्हें अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से एक चार वर्षीय बच्चे को जेएन मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 10:52 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 10:52 AM (IST)
अलीगढ़ में प्लाट की दीवार गिरी, सात बच्चे दबे, एक गंभीर
गांव छेंछऊ में सुबह एक प्लाट की दीवार गिर गई।

अलीगढ़, जेएनएन। इगलास क्षेत्र के गांव छेंछऊ में सुबह एक प्लाट की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में सात बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन इन्हें अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक चार वर्षीय बच्चे को जेएन मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। इसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शेष बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।

 ऐसे हुआ हादसा 

हादसा इगलास थाना क्षेत्र की गोरई चौकी क्षेत्र के गांव छेंछऊ में बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। गांव में लाल ङ्क्षसह का खाली प्लाट है, जिसके चारों तरफ दीवार खड़ी है। लोगों के मुताबिक, ब्राउंड्रीवाल गारे से बनाई गई है। सुबह धूप निकली तो गांव के कुछ बच्चे प्लाट में खेलने चले गए। धूप का आनंद लेने के लिए बच्चे दीवार किनारे बैठ गए थे, तभी अचानक दीवार गिर पड़ी। दीवार के मलबे में सात बच्चे दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बच्चों को अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें चार बच्चे तीन वर्षीय कान्हा, चार वर्षीय बुलबुल, छह वर्षीय भावना व सात वर्षीय करिश्मा प्लाट मालिक लाल ङ्क्षसह के भाई शिवकुमार के हैं। इनके अलावा छह वर्षीय शेरू पुत्र रामकिशोर, छह वर्षीय माही पुत्री जुगेंद्र ङ्क्षसह, चार वर्षीय विशाल ङ्क्षसह पुत्र सत्यप्रकाश भी घायल हुए हैं। विशाल को जेएन मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया है, जिसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। इगलास थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दीवार गिरने से सात बच्चे घायल हुए हैं। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी