Aligarh Weather Forecast : हल्की बूंदाबांदी के बीच सुहावनी हुई सुबह, लोगों को गर्मी से मिली राहत Aligarh news

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान टाउते का असर अलीगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे थे। मंगलवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। नौ बजे तक सूर्य नारायण बादलों में छिपे रहे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 09:36 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 09:46 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast :  हल्की बूंदाबांदी के बीच सुहावनी हुई सुबह, लोगों को गर्मी से मिली राहत Aligarh news
अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान टाउते का असर अलीगढ़ में भी दिखाई दे रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन ।  अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान टाउते का असर अलीगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे थे। मंगलवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। नौ बजे तक सूर्य नारायण बादलों में छिपे रहे।

सुबह हुई बूंदाबांदी

सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट आई। तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 23 डिग्री पर टिक गया। तूफान को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक प्रदेश के कई जिलों में 18 व 19 मई को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश की संभावना पहले ही जता चुके हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में ओले गिरने की संभावना भी है। 

भीषण गर्मी से मिली राहत

भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को मौसम में हुए बदलाव से राहत मिली है। सुहावनी सुबह का लोगों ने खूब आंनद उठाया। लोग टहलने के लिए निकले। छत, बालकॉनी में खड़े होकर चाय की चुस्कियां लीं। कोरोना कर्फ्यू के चलते पार्क बन्द हैं, इसीलिए कुछ पार्कों के आसपास लोग टहलते नजर आए। लोगों को अब झमाझम बारिश का इंतजार है। वहीं, मौसम विशेषज्ञ आंधी-बारिश के आसार जता रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने के आसार हैं। डीडी कृषि वीके सचान बताते हैं कि किसान इस बारिश का लाभ खेत में पानी एकत्र करके उठा सकते हैं। लेकिन जहां हाल ही में बोआई हुई है, वहां नुकसान हो सकता है।

chat bot
आपका साथी