मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोगो को नहीं भटकना पड़ेगा, नगर निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर Aligarh news

मृत्यु प्रमाण पत्र पाने की राह और आसान हो गई है। नगर निगम ने प्रत्येक जोन में हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। आवेदक इन नंबरों पर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर प्रमाण पत्र से संबंधी जानकारी ले सकता है। जरूरी प्रपत्र दिखाने पर जोनल अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करेंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 04:34 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 04:34 PM (IST)
मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोगो को नहीं भटकना पड़ेगा, नगर निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर Aligarh news
मृत्यु प्रमाण पत्र पाने की राह और आसान हो गई है।

अलीगढ़, जेएनएन ।  मृत्यु प्रमाण पत्र पाने की राह और आसान हो गई है। नगर निगम ने प्रत्येक जोन में हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। आवेदक इन नंबरों पर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर प्रमाण पत्र से संबंधी जानकारी ले सकता है। जरूरी प्रपत्र दिखाने के बाद जोनल अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करेंगे। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि हेल्पलाइन पर भाषा में विनम्रता और संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। समय-समय पर वह खुद हेल्पलाइन नंबर पर रेंडम काॅल कर चेक करेंगे। प्रमाण पत्र के लिए सेवाभवन में कमरा नंबर 10 रिजर्व है। यहां सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक संपर्क किया जा सकता है। 

प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जारी हुआ हेल्‍पलाइन नंबर

नगर आयुक्त ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को और सरल करते हुए जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। आवेदक को अपने मोहल्ले और वार्ड का पता होना चाहिए। वह सीधे अपने वार्ड के जोनल अफसर से हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है। प्रमाण पत्र आनलाइन जारी किए जाएंगे। प्रमाण पत्र बनाने के लिए 80 पार्षद वार्ड को चार सर्किल में बांटा गया है। प्रत्येक सर्किल में एक जोनल अधिकारी और सहयोग के लिए एक लिपिक की नियुक्ति की है। जाेनल अधिकारी और लिपिक के नंबर पर आवेदक सीधे संपर्क कर सकते हैं। संतोषजनक उत्तर न देने, काॅल रिसीव न करने या मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न करने की दशा में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त से उनके मोबाइल नंबर (70426 02888) पर संपर्क किया जा सकता है। या फिर वाट्सएप नंबर (9568001883) पर शिकायत की जा सकती है। 

जोनवार की गई व्यवस्था

जोन एक, जोनल अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता (9105053412), लिपिक नरेश सक्सेना (9368675472)

वार्ड संख्या- 35, 36, 38, 39, 44, 46, 47, 50, 52, 53, 56, 57, 58, 61, 62, 63, 66, 68, 78, 79 

जोन दो, जोनल अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता (9105053412), लिपिक राजपाल सिंह (9756928989)

वार्ड संख्या- 3, 5, 6, 9, 10, 12, 16, 21, 24, 27, 31, 33, 40, 41, 42, 45, 51, 59, 64, 71, 72, 73, 80 

जोन तीन, जोनल अधिकारी राजेंद्र यादव (99274 58058), लिपिक दिनेश कुमार (7983 284 987)

वार्ड संख्या- 4,7,14,15,17,19,25,28,30,32,34,*37,55,65,67,69,70,74,75 

जोन चार, जोनल अधिकारी राजेश कुमार जैन (9412167038), लिपिक अंकित सिंह (8449588082)     

वार्ड संख्या- 1,2,8,11,13,18,20,22,23,26,29, 43,48,49,54,60,76,77

chat bot
आपका साथी