लोगों को मिलेगी एक ही छत के नीचे सुविधाएं, पुलिस ने शुरू किया कामकाज, जानिए पूरा मामला Aligarh news

सुरक्षा विहार स्थित भवन का निर्माण सालों से चल रहा था। शराब प्रकरण के चलते कामकाज की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी। लेकिन एसएसपी ने जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में सोमवार से यहां कामकाज शुरू कर दिया गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:13 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:40 AM (IST)
लोगों को मिलेगी एक ही छत के नीचे सुविधाएं, पुलिस ने शुरू किया कामकाज, जानिए पूरा मामला  Aligarh news
सुरक्षा विहार में क्राइम ब्रांच का भवन तैयार हो गया है।

अलीगढ़, जेएनएन । जिले की सीमा का विस्तार होने के साथ पुलिस अब खुद को भी आधुनिकता व सुविधाओं से लैस कर रही है। इसके लिए सुरक्षा विहार में क्राइम ब्रांच का भवन तैयार हो गया है। यहां कामकाज भी शुरू हो चुकी है। भवन में साइबर सेवा केंद्र, क्राइम ब्रांच व मानव रोधी इकाई के ब्लाक स्थापित किए गए हैं। ऐसे में ये सभी सुविधाओं लोगों को एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी।

वर्षों से चल रहा था निर्माण कार्य

सुरक्षा विहार स्थित भवन का निर्माण सालों से चल रहा था। शराब प्रकरण के चलते कामकाज की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी। लेकिन, एसएसपी ने जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में सोमवार से यहां कामकाज शुरू कर दिया गया है। भवन में तीन ब्लाक बनाए गए हैं। पहले ब्लाक में सीओ द्वितीय का दफ्तर बनाया गया है। पहले यह दफ्तर बारहद्वारी पर था। सीओ द्वितीय ही सीओ क्राइम का कामकाज देखेंगे। दूसरा ब्लाक सीओ ट्रैफिक के लिए है। तीसरा ब्लाक साइबर सेवा केंद्र व साइबर सेल के लिए है। इसे आधुनिक तरीके से बनाया गया है। साइबर सेल का कामकाज अब तक एसएसपी दफ्तर से ही होता था। वहीं चौथा ब्लाक एएचटीयू यानी मानव रोधी इकाई थाना के लिए होगा। एएचटीयू थाना अभी तक बिना भवन के चल रहा था। सभी ब्लाकों की निगरानी एसपी क्राइम करेंगे। उनका दफ्तर भी यहीं है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लोगों की एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। इससे पुलिसिंग को बेहतर करने में भी मदद मिलेगी।

ट्रैफिक लाइन भी मिली

शहर में ट्रैफिक की समस्ता विकराल होती जा रही है। हालांकि लाकडाउन में ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन, अब फिर से यातायात के सुधार के प्रयास शुरू हो गए हैं। अब तक अगर पुलिस किसी वाहन को जब्त कर ले तो उसे खड़ा करने के लिए जगह नहीं होती है। ऐसे में सुरक्षा विहार स्थित भवन में ही ट्रैफिक लाइन के लिए जगह चिह्नित की गई है।

chat bot
आपका साथी